{"_id":"5950a1004f1c1b900c8b4639","slug":"sridevi-insists-mr-india-2-will-be-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेगा 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल, श्रीदेवी ने किया कंफर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बनेगा 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल, श्रीदेवी ने किया कंफर्म
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी अपनी सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल में काम करती नजर आएंगी। मिस्टर इंडिया के सीक्वल को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया था लेकिन हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में श्री देवी ने इस फिल्म पर बात की।
विज्ञापन
बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा, "अगर आप मुझसे ये पूछते है कि मै 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल में काम करना चाहती हूं तो मेरा जवाब है, हां मै इसे जरूर करना चाहूंगी, सिर्फ यही नहीं मिस्टर इंडिया जैसी तमाम फिल्में मैं करना चाहती हूं। हांलाकि इस फिल्म पर अभी बात करना थोड़ी जल्दी होगी पर आप निश्चिंत रहें, मै चाहती हूं 'मिस्टर इंडिया 2' बने और बोनीजी इसे बनाए और मुझे लगता है कि वो ऐसा जरूर करेंगे। फिल्म की स्टोरी के बारें में अभी फिलहाल कुछ डिसाइड नहीं है इसलिए अभी इसके बारे में और कुछ कहा नहीं जा सकता।"
विज्ञापन
आपकों बता दें कि साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' श्रीदेवी की उन फिल्मों में से एक है जिसे पर्दे पर लोगों ने खूब सराहा था।