फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spider Man Far From Home will release in india before america

गुरुवार को ही भारत में रिलीज हो जाएगी स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम, 30 जून से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Tue, 25 Jun 2019 04:41 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 25 Jun 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Spider Man Far From Home will release in india before america
Spider-Man: Far From Home - फोटो : social media
छुट्टियों के चलते फिल्मों को शुक्रवार की बजाय सप्ताह के दूसरे दिनों में रिलीज करने का चलन अब हॉलीवुड तक पहुंच गया है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम इसी के चलते अब पहले से तय दिन से एक दिन पहले भारत में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन


इस साल बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार की बजाय दूसरे दिनों पर रिलीज हुई फिल्मों की ओपनिंग जबर्दस्त रही है। सलमान खान की पिछली फिल्म बुधवार के दिन रिलीज हुई और पहले ही दिन 42 करोड़ 30 लाख रुपये का कारोबार करने में सफल रही। इससे पहले करण जौहर की फिल्म कलंक ने भी बुधवार को ही रिलीज होकर पहले दिन 21 करोड़ 60 लाख रुपये कमाए। 
विज्ञापन


इस साल गुरुवार को रिलीज होने वाली फिल्मों में से केसरी की ओपनिंग 21 करोड़ छह लाख रुपये रही जबकि गली बॉय ने गुरुवार की रिलीज का फायदा उठाते हुए पहले ही दिन 19 करोड़ 40 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी की देखादेखी अब स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम भी गुरुवार को ही रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एवजेंर्स सीरीज के चौथे फेज की पहली फिल्म मानी जा रही स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम की कहानी वहां से शुरू होगी जहां ये कहानी एवेंजर्स एंडगेम में आकर रुकती है। स्पाइडरमैन को इस फिल्म में आयरनमैन के गम में डूबा दिखाया जाएगा और ये भी कि वह अब सुपरहीरो की ड्यूटी से दूर जाकर छुट्टियां मनाना चाहता है। लेकिन, एक एवेंजर होने की जिम्मेदारी उसे फिर से दंगल में खींच लाती है।


सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट कंपनी स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम को भारत में रिलीज कर रही है। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक फिल्म को भारत में इतना अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है कि इसे भारत में पहले से तय दिन से एक दिन पहले ही रिलीज कर देना का फैसला ले लिया गया है। हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में ये फिल्म भारत में 4 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग 30 जून से खुल जाएगी। इस फैसले के पीछे मुख्य वजह 4 जुलाई को पड़ रही सरकारी छुट्टी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed