फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south film actor pawan kalyan tweets to ex wife on her engagement

पवन कल्याण की एक्स वाइफ ने की सगाई तो फैन्स ने दी थी गालियां, अब एक्टर ने सामने आकर किया ये ट्वीट

Tue, 26 Jun 2018 07:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
south film actor pawan kalyan tweets to ex wife on her engagement
pawan kalyan - फोटो : अमर उजाला

साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण अपनी एक्स वाइफ की सगाई के चलते सुर्खियों में हैं। उनकी एक्स वाइफ रेणू देसाई ने एक शख्स से सगाई कर ली है जिसका एक फोटो उन्होंने अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है। उनके फोटो शेयर करने के बाद से ही पवन के फैन्स उन्हें तमाम तरह की गालियां लिख रहे हैं। वहीं देर-सवेर पवन ने भी एक मैसेज लिख डाला है..आइए जानते हैं क्या लिखा है उन्होंने..

विज्ञापन

 

south film actor pawan kalyan tweets to ex wife on her engagement
pawan kalyan

बता दें कि पवन के फैन्स के लगातार गालियां लिखने के चलते रेणू ने अपना ट्विटर मैसेज डिलीट कर दिया और वहीं इंस्टाग्राम पर से भी सिक्योरिटी सेटिंग बदल डाली है। पवन कल्याण के एक फैन ने लिखा था 'प्लीज दूसरी शादी ना करो, क्योंकि सिंगल लड़कियां भी अच्छी जिंदगी जी रही हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

south film actor pawan kalyan tweets to ex wife on her engagement
pawan kalyan

ऐसे में रेणू के एक्स हसबैंड एक्टर पवन का भी मैसज आया है। पवन के रेणू से दूर होने के बाद भी मधुर रिश्ते हैं और उन्होंने रेणू को सगाई के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी है। उन्होंने लिखा है कि 'जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए मेरी ओर से मिस रेणू को दिल से ढेर सारी बधाईयां, भगवान से दुआ करता हूं कि उन्हें तमाम प्यार और शांति मिले।' 

विज्ञापन

south film actor pawan kalyan tweets to ex wife on her engagement
pawan kalyan - फोटो : twitter

रेणु ने जिससे सगाई की उसके नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। रेणु देसाई ने जो फोटो शेयर की है उसमे उनके मंगेतर का चेहरा भी नहीं दिख रहा है।

south film actor pawan kalyan tweets to ex wife on her engagement
पवन कल्याण

बता दें पवन कल्याण और रेणु ने साल 2009 में शादी की थी लेकिन इसके तीन साल बाद ही 2012 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के दो बच्चे हैं। अब तलाक के 6 साल बाद रेणु दूसरी शादी करने जा रही हैं। पवन ने रेणु से तलाक लेने के बाद में अन्ना लेजानवा से शादी कर ली जिनसे उनके दो बच्चे हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed