फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south Actor Karthi injured on Sardar 2 sets film shooting halted doctor advised him to rest for a week

Karthi Injured: 'सरदार 2' के सेट पर घायल हुए साउथ अभिनेता कार्ति, रोकी गई फिल्म की शूटिंग

Tue, 04 Mar 2025 12:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:43 PM IST
सार

साउथ अभिनेता कार्ति को मैसूर में अपनी आगामी फिल्म 'सरदार 2' की शूटिंग के दौरान पैर में चोट लग गई। अभिनेता को लगी चोट के बाद टीम चेन्नई लौट आई है।

विज्ञापन
south Actor Karthi injured on Sardar 2 sets film shooting halted doctor advised him to rest for a week
कार्ति - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ अभिनेता कार्ति को अपनी आगामी फिल्म 'सरदार 2' के सेट पर घायल हो गई है। अभिनेता के पैर में चोट लग गई है। 'सरदार 2' की टीम मैसूर में कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग कर रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। कार्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी चोटों की जांच की। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

रोक दी गई फिल्म की शूटिंग
डॉक्टर की सलाह के बाद 'सरदार 2' के निर्माताओं ने शूटिंग बंद करने का फैसला किया और चेन्नई लौट आए। कार्ति के चोट से उबरने के बाद शूटिंग फिर से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कार्ति और निर्माताओं की मंजूरी मिलने के बाद टीम जल्द ही काम पर लौट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लाइमेक्स की शूटिंग पूरी
हाल ही में सरदार 2 की टीम ने चेन्नई के एक फिल्म स्टूडियो में भव्य सेट पर फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग की। मौजूदा शेड्यूल में कार्ति और एसजे सूर्या ने हिस्सा लिया। आवेश के स्टंट को-ऑर्डिनेटर चेतन रामशी डिसूजा ने एक हाई-ऑक्टेन स्टंट सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया, जिसमें कार्ति और एसजे सूर्या नजर आएंगे।

विज्ञापन

डबल रोल में नजर आएंगे कार्ति
पीएस मिथ्रन द्वारा निर्देशित 'सरदार 2' में कार्ति दोहरी भूमिकाएं निभाएंगे। कथित तौर पर फिल्म कहानी दो अलग-अलग समय में आधारित होगी। फिल्म 2024 के मध्य में फ्लोर पर आई थी और उम्मीद है कि कुछ हफ्तों में इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी। कार्ति और राजिशा विजयन अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। सीक्वल में एसजे सूर्या, मालविका मोहनन और आशिका रंगनाथ भी अहम भूमिकाओं में होंगे। प्रिंस पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा ने दिया है। सिनेमैटोग्राफर जॉर्ज सी विलियम्स, एडिटर विजय वेलुकुट्टी और स्टंट कोरियोग्राफर दिलीप सुब्बारायन तकनीकी दल का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed