{"_id":"63fced1ecd53b58030066f5d","slug":"sonu-sood-meet-bihar-viral-boy-amarjeet-jaikar-actor-give-him-a-singing-chance-in-his-upcoming-film-fateh-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonu Sood: बिहार के अमरजीत को सोनू सूद ने दिया तोहफा, एक्टर ने गाना सुनकर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu Sood: बिहार के अमरजीत को सोनू सूद ने दिया तोहफा, एक्टर ने गाना सुनकर कही यह बात
Mon, 27 Feb 2023 11:19 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:19 PM IST
सार
अमरजीत जयकर ने मुंबई पहुंच कर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से मुलाकात की है। अमरजीत ने बताया कि सोनू सूद ने उन्हें आने वाली फिल्म फतह में गाना गाने का मौका दिया है।
विज्ञापन
Sonu Sood
- फोटो : social media
विस्तार
सोशल मीडिया आज के समय में कई प्रतिभाओं को उभारने में और सामने लाने में काफी मददगार साबित हो रहा है। अक्सर छोटे गांव में बेहतरीन कलाकार और बेहतरीन अभिनय मिल जाता है। लेकिन उन्हें वो मौके नहीं मिलता जिसके कारण वह आगे बढ़ सकें। हालांकि सोशल मीडिया के कारण यह काफी आसान हो चला है। दरअसल, हाल ही में एक बिहार के रहने वाले अमरजीत जयकर नाम के लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। अमरजीत के गाने के वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
अमरजीत ने की सोनू सूद से मुलाकात
अमरजीत की आवाज ने सभी लोगों का दिल जीत लिया है। इसी बीच बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद ने भी अमरजीत का गाना सुना था और वह उसके गाने के दीवाने हो गए। जिसके, बाद उन्होंने उसे मुंबई बुलाया था। इसके, बाद अमरजीत ने मुंबई पहुंचकर सोनू सूद से मुलाकात की और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।अमरजीत ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक्टर अपनी आने वाली फिल्म फतह में गाना गाने का मौका दिया है।
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: इस दिन रिलीज होगा सलमान की फिल्म का नया गाना, भाईजान ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट
विज्ञापन
अमरजीत ने सोनू सूद संग शेयर की फोटो
अमरजीत ने अपने ट्विटर पर फोटो साझा करते हुए लिखा है- पूरे भारत में जिसकी वजह से मेरी थोड़ी सी पहचान बनी है, वो वजह आप ही तो हैं सोनू सूद सर। अमरजीत की इस तस्वीर को एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है-बिहार का नाम ऊंचा करेगा भाई।
बिहार का नाम ऊँचा करेगा भाई❤️ https://t.co/MArd7MLhyG
— sonu sood (@SonuSood) February 27, 2023
इन हसीनाओं के पतियों को देख खूब उड़ाते हैं खिल्ली
यूजर्स ने किए कमेंट्स
सोनू सूद के साथ अमरजीत की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर के वायरल होने पर फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-दिल से सलाम है सोनू सूद सर। एक दूसरे यूजर ने लिखा-बधाई हो। एक और यूजर ने लिखा-गरीबों के मसीहा हो आप।
Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के आखिरी गाने की शूटिंग शुरू, करण जौहर ने वीडियो शेयर कर दिया अपडेट