अजान विवाद पर वाजिद खान से बोले सोनू निगम, 'मुस्लिम नहीं भारतीय बनें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू निगम ने हाल ही में मस्जिद में होने वाली अजान को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स के साथ नेता-अभिनेता ने भी घेरा। अभी ये बवाल शांत भी नहीं हुआ था कि अब सोनू ने सिंगर वाजिद खान पर भी निशाना साधा है। उन्होंने वाजिद खान को मुस्लिम के बजाय भारतीय होने की सलाह दी है।
दरअसल, वाजिद ने सोनू निगम के अजान वाले ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा था, 'डियर सोनू निगम मैं आपके इस ट्वीट से काफी दुखी हूं। हम दोनों एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। आपके इस ट्वीट के बाद मुझे कई फोन आए लेकिन मैं स्पीचलेस था। मुझे उम्मीद नहीं थी कि आप ऐसा कहेंगे। मुझे पता है कि सबकी अपनी सोच होती है लेकिन आपका ये ट्वीट दुखी करने वाला था।'
ये भ्ाी पढ़ें- अजान के खिलाफ ट्वीट करने पर सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज
अजान विवाद पर वाजिद खान से बोले सोनू निगम, 'मुस्लिम नहीं भारतीय बनें'
तब सोनू ने वाजिद को जवाब देते हुए कहा, 'अगर आप एक मुस्लिम की तरही नहीं बल्कि भारतीय की तरह देखेंगे तो पाएंगे कि हर कोई सिर्फ प्यार चाहता है। इसके बाद वाजिद ने कहा, 'सोनू मुझे अपनी पहचान और भारतीय होने पर गर्व है। ये सिर्फ लाउडस्पीकर के लिए था।'
इसके बाद सोनू ने भी ट्वीट कर कहा, 'हां ये सिर्फ लाउडस्पीकर के लिए था। लेकिन मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारे की बात कहकर उसे बढ़ावा दिया गया। जो कि गलत है। हम पहले मानव बनें।' बता दें कि मस्जिदों में अजान पर आपत्तिजनक बयान देने पर सोनू निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
ये भ्ाी पढ़ें- अर्जुन कपूर की बहन ने जेटली से सेनेटरी नैपकिन टैक्स फ्री करने की करी अपील