Sonu Nigam-Shaan: सोनू निगम के साथ हुई हाथापाई के बाद भड़के शान, ISRA ने भी महाराष्ट्र सरकार से की यह अपील
सिंगर शान भी सोनू निगम के साथ हुए इस हादसे के बाद काफी निराश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन (ISRA) का एक पत्र साझा किया है और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के साथ जब से हाथापाई वाली घटना हुई है, तब से फिल्म इंडस्ट्री में खौफ का माहौल है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि काफी डरा देने वाला है। घटना में स्थानीय शिवसेना विधायक के बेटे का नाम सामने आया है, जिसके बाद बीते दिन सोनू ने उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सिंगर शान भी सोनू निगम के साथ हुए इस हादसे के बाद काफी निराश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन (ISRA) का एक पत्र साझा किया है और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
शान ने साझा किया पत्र
सिंगर शान ने जो पक्ष साक्षा किया है, उसमें लिखा है, कल रात चेंबूर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम पर हुए हमले का हमें बेहद दुख है। यह शर्म की बात है कि एक कलाकार के साथ मारपीट की गई है। इस घटना के बाद देश के तमाम सिंगर सदमे में हैं और चिंतित हैं। इसलिए हम महाराष्ट्र सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से हस्तक्षेप की मांग करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा सके कि किसी भी गायक/कलाकार के साथ ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
इसे भी पढ़ें- Alia Bhatt: आलिया के पक्ष में आया पूरा बॉलीवुड, करण से लेकर अनुष्का तक ने बुलंद की आवाज, कहा- शर्मनाक है ये
शान ने प्रशासन से की अपील
शान ने इस पत्र को ऑफिशियली शेयर किया और सोशल मीडिया पर लिखा, इस घटना को देखकर मुझे बहुत दुख हुआ है, वो भी मुंबई जैसे शहर में ऐसी घटना का होना...? जो शहर अपनी कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। एक शख्स ने ऐसी हरकत की है, जो कि बिल्कुल भी बर्दाश्त के लायक नहीं है। मेरी प्रशासन ये यह अपील है कि इस तरह के दुर्व्यवहार और हिंसा के खिलाफ आपको सख्त एक्शन लेना चाहिए।
शान के बाद मीका सिंह ने भी सोनू निगम के साथ हुई घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से सोनू निगम के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने सिंगर के साथ हुई घटना पर दुख जताया। कैप्शन में मीका सिंह ने लिखा, 'यह बहुत दुखद और शॉकिंग है कि रिस्पेक्टेड सिंगर सोनू निगम पर अटैक हुआ है और वो भी मुंबई में। जब भी मैं भारत के उत्तरी भाग में शो करता हूं, तब कम से कम 10 बॉडीगार्ड रखता हूं, पर मुंबई में मैं बॉडीगार्ड नहीं रखता, क्योंकि यह भारत का सबसे सुरक्षित शहर है।'
Whenever I’m doing shows in the Northern part of India I always have min 10 bodyguards with me but in mumbai I don’t have bodyguards with me because this is the most beautiful and safest city of india. https://t.co/sF0evhlF3r
— King Mika Singh (@MikaSingh) February 21, 2023
सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में सोनू निगम और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई। उनकी टीम के सदस्य और सिंगर रब्बानी खान को सीढ़ियों से फेंक दिया गया था, जबकि वह तो दोनों के बीच सुलह करवा रहे थे। यह बताया गया कि वह शख्स सोनू के साथ जबरन सेल्फी के लिए पोज देने के लिए मजबूर कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों में एक तो स्थानीय विधायक का बेटा है, जिसकी पहचान स्वप्निल फतेरपेकर के रूप में की गई है।