फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan released the teaser of his new song Dance with me

Song: सलमान खान का नया गाना Dance with Me का टीजर रिलीज, फैंस जमकर लुटा रहे प्यार

Fri, 28 Jan 2022 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 28 Jan 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan released the teaser of his new song Dance with me
सलमान खान के नए गाने 'डांस विद मी' का टीजर रिलीज हो चुका है - फोटो : social media

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान दिन दिनों कई गाने लॉन्च कर रहे हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने म्यूजिक एलबम 'मैं चला' सोशल माडिया पर रिलीज किया था और अब उन्होंने अपने नए गाने का टीजर रिलीज कर दिया है। 'डांस विद मी' गाने में सलमान का कूल अवतार उनके फैंस को देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


इंस्टा पर रिलीज किया टीजर
अभिनेता ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने गाने 'डांस विद मी' का टीजर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस गाने में सिंगर के रूप में खुद सलमान खान हैं और इसे कंपोज किया है बॉलीवुड की मशहूर संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' ने। दरअसल दिवंगत भाई वाजिद के नाम को साजिद ने अपना सरनेम बना लिया है। इस गाने में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


ऐसा है सलमान का लुक 
इस टीजर में सलमान बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। इससे पहले भी सलमान कई गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं, जो सभी सुपरहिट रहे हैं। टीजर के रिलीज होते ही फैंस ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है और इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सलमान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही अपनी एलबम 'मैं चला' रिलीज किया था। इस गाने को खूबसूरत पहाड़ियों के बीच फिल्माया गया है। गाने में उनके साथ प्रज्ञा जायसवाल हैं और गाने को आवाज गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर ने दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed