फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi sinha shares Maldives vacation photos actress wear blue bikini boyfriend zaheer iqbal

Sonakshi Sinha: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के बोल्ड लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीर देख दीवाने हुए फैंस

Sun, 24 Jul 2022 07:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 24 Jul 2022 07:43 PM IST
सार

सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अब अभिनेत्री ने अपना बिकिनी लुक दिखाया है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

विज्ञापन
Sonakshi sinha shares  Maldives vacation photos actress wear blue bikini boyfriend zaheer iqbal
सोनाक्षी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा फैंस के बीच अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा है कि सोनाक्षी और जहीर इकबाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में उनकी शादी की खबर भी सामने आई है और कहा गया है कि दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। इन सबके बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। सोनाक्षी ने फैंस को अपना बिकिनी लुक दिखाया है।  

विज्ञापन


सोनाक्षी कुछ समय पहले मलादीव गई थीं, जहां से अभिनेत्री ने काफी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं और अब अभिनेत्री ने मालदीव वेकेशन की तस्वीर को एक बार फिर शेयर किया है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने लाइट ब्लू कलर की बिकिनी के साथ एक खूबसूरत श्रग पहना हुआ है। उन्होंने अपना लुक अपने नाखून से पूरा किया, जो काफी अट्रैक्टिव है। इस तस्वीर के कैप्शन में सोनाक्षी सिन्हा ने 'हैप्पी संडे' लिखा।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन
विज्ञापन



बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था सोनाक्षी और जहीर जल्द ही अपना रिश्ता ऑफिशियल कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सोनाक्षी और जहीर एक गाने में साथ नजर आने वाले हैं और इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग दोनों ने कर ली है। सोनाक्षी इस गाने के जरिए अपना और जहीर का रिश्ता ऑफिशियल करके फैंस को सरप्राइज देने वाली हैं। 

ऐसे शुरू हुई दोनों की रिश्ते की बात
2 जून को सोनाक्षी सिन्हा हर साल अपना जन्मदिन बनाती हैं। इस बार जहीर ने सोनाक्षी को काफी प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। जहीर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो सोनाक्षी, मुझे ना मारने के लिए धन्यवाद। आई लव यू।' इस वीडियो पर जवाब देते हुए सोनाक्षी ने जहीर को 'धन्यवाद लव यू' लिखा था। दोनों की इस प्यार भरी बातचीत को देखने के बाद ही फैंस ने मान लिया था कि दोनों प्यार में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed