फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonakshi sinha on sahid kapoor

मैं शाहिद से मिलने नहीं जातीः सोनाक्षी सिन्हा

Sat, 05 Apr 2014 11:57 AM IST
Updated Sat, 05 Apr 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
sonakshi sinha on sahid kapoor

फिल्मी गलियारों में उड़ने वाली अफवाहों का ताजा शिकार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हैं। सोनाक्षी ने फिल्म 'आर. राजकुमार' के अपने सहकलाकार शाहिद कपूर के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों को नजरअंदाज न करते हुए मजबूती से उनका खंडन किया है।

विज्ञापन


अफवाहों से खफा सोनाक्षी (26) ने कहा, "यह तो ऐसा है कि मैं घर से बाहर कदम भी नहीं रख सकती, आप उनके साथ मेरा नाम जोड़ रहे हैं!"

बुरी बात फैलाई गई मेरे बारे में

sonakshi sinha on sahid kapoor

उन्होंने कहा, "मुझे याद भी नहीं आखिरी बार कब उनसे मिली थी या बात की थी। यह तो ऐसा ही है कि मैं घर से बाहर निकल रही हूं, तो उनसे ही मिलने जा रही हूं। यह बहुत बुरी बात है।"

फिल्मी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली सोनाक्षी कहती हैं कि उनके परिवार को इस तरह की अफवाहों की आदत है।

उन्होंने कहा, "उन्होंने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की, उन्हें इन सबकी आदत है।" सोनाक्षी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की संतान हैं। उनके दोनों भाई लव (अभिनेता) और कुश (निर्देशक) भी सिनेमा-मनोरंजन जगत से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन गोवा क्यों गईं थीं?

sonakshi sinha on sahid kapoor

सोनाक्षी ने कहा, "मेरा परिवार मुझे अच्छे से जानता है और यदि ऐसी कोई बात होती भी है, तो मैं उन्हें ही सबसे पहले बताऊंगी। वे लोग इस तरह की अफवाहों को लेकर प्रतिक्रिया नहीं देते।"

हालांकि फिल्म गलियारे में यह चर्चाएं तब और तेज हुईं थीं जब सोनाक्षी सिन्हा शाहिद कपूर के जन्मदिन को मनाने के लिए गोवा गईं थीं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed