फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sona Mohapatra opened a direct front against Jacqueline fernandez said I will not buy beauty products related to her name

Social Media: सोना महापात्रा ने जैकलीन के खिलाफ खोला सीधा मोर्चा, बोलीं- नहीं खरीदूंगी उनके नाम से जुड़े ब्यूटी प्रोडक्ट्स

Mon, 16 May 2022 03:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 16 May 2022 03:48 PM IST
सार

सोना महापात्रा ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। सिंगर ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वह अब जैकलीन के नाम से जुड़े ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं खरीदेंगी।

विज्ञापन
Sona Mohapatra opened a direct front against Jacqueline fernandez said  I will not buy beauty products related to her name
सोना महापात्रा, जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Social media

विस्तार

सोशल मीडिया पर लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखने वाली जानी-मानी गायिका सोना महापात्रा एक फिर सुर्खियों में हैं। सोना ने हाल ही में सोशल मीडिया  पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को आड़े हाथों लिया है। सोना महापात्रा ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। सिंगर ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वह अब जैकलीन के नाम से जुड़े ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं खरीदेंगी।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने ट्विटर पर जैकलीन के चेहरे वाले सौंदर्य उत्पादों की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, "जाहिर तौर पर मुफ्त, महंगे, बिना कमाई वाले लक्जरी उपहार भी..मेरा व्यक्तिगत निर्णय इस तरह के ब्रांड एंबेसडर के किसी भी ब्रांड से बचना है। गौरतलब है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन प्रवर्तन निदेशालय की जांच के घेरे में आ गई थी। इसके बाद से ही एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लगभग कई विषयों पर मुखर रहने वाली सोना अक्सर ट्रोल्स से निपटती नजर आती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन पर ट्रोल हुईं आमिर खान की बेटी ईरा खान का समर्थन करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। बिकिनी में केक काटने पर ट्रोल हुईं ईरा के समर्थन में सोना ने कहा था कि वह 25 साल की व्यस्क है, जिसे अपनी पसंद के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ने के बाद से ही उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी के मामले में अभिनेत्री के खिलाफ जांच अब भी जारी है। जब से सुकेश के साथ जैकलीन के लिंकअप की खबरें आई हैं तब से ईडी ने अभिनेत्री पर आखें तरेर ली हैं और इनके सितारे आजकल गर्दिश में हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed