फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   social media User made this request to Amitabh Bachchan and Big B gave a befitting reply

Amitabh Bachchan: 'सर, जूनियर बच्चन को हिंदी में बोलने को कहिए', यूजर ने बिग बी से की गुजारिश तो मिला ये जवाब

Thu, 05 Dec 2024 12:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Dec 2024 12:14 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: एक सोशल मीडिया यूजर ने अमिताभ बच्चन को ऐसी सलाह दी कि उन्होंने उसे ही सबक सिखा दिया। अमिताभ बच्चन ने काफी मजेदार अंदाज में जवाब दिया है।

विज्ञापन
social media User made this request to Amitabh Bachchan and Big B gave a befitting reply
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर हिंदी भाषा में पोस्ट साझा करते हैं। फेसबुक, ट्विटर और एक्स पर उनके पोस्ट हिंदी में होते हैं। हाल ही में एक यूजर ने बिग बी से गुजारिश करते हुए लिखा कि वे जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन से कहें कि वे हिंदी में बोला करें। यूजर का यह पोस्ट बिग बी ने अपनी वॉल पर शेयर करते हुए मजेदार जवाब दिया है।
विज्ञापन

 

बिग बी ने ली चुटकी
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'सर जी जूनियर बच्चन जी को हिंदी में बोलने के लिए कहिए। इंग्लिश हमारी समझ में बराबर नहीं आती है।' दरअसल, यूजर ने यह बात अंग्रेजी में लिखी है। इस पर बिग बी ने जवाब लिखा है, 'वाह ! क्या दृष्टिकोण है आपका ! अद्भुत ! बोलने को कहते हो हिन्दी में और लिखते हो अंग्रेजी अक्षरों में'!

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। लिख रहे हैं, 'वाह, बच्चन साहब क्या जवाब दिया है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बात में दम है'। वहीं, कुछ लोग यूजर के पक्ष में बोलते दिखे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उसने बोलने के संदर्भ में बात की है, लिखने के नहीं। ज्यादातर लोग अंग्रेजी नहीं समझ पाते। अभिषेक बच्चन से कहिए कि वे हिंदी में बोला करें। इस शख्स को अभिषेक बच्चन की बात में रुचि होगी'। कुछ यूजर सवाल कर रहे हैं, 'आपने ट्वीट में 'चुप' क्यों लिखा था'?
Naga Chaitanya: भाई राणा दग्गुबाती के साथ खिंचवाई तस्वीर, चै को दी बधाई, शर्माते दिखे दूल्हे मियां नागा चैतन्य

विज्ञापन

social media User made this request to Amitabh Bachchan and Big B gave a befitting reply
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स@SrBachchan

गोलगप्पे का लुत्फ उठाते आए नजर
इसके अलावा बिग ने एक और पोस्ट साझा किया है। इसमें वे गोलगप्पे का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वे प्लेट में रखे गोलगप्पे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'आहाहाहा ! गये थे खाने ! पानी पूड़ी, पुचका, गोल गप्पा- नाम अनेक, संस्कार एक-चटपटा स्वाद'!!



Sobhita Dhulipala: जब नागा ने शोभिता को पहनाया मंगलसूत्र, दुल्हन की आंखों में आए आंसू, भाई अखिल ने बजाई सीटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed