फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Social media: dating rumors spark after Kartik Aaryan and Kriti Sanon were seen hugging each other at the airport after returning from Mauritius

सोशल मीडिया: एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए कार्तिक आर्यन और कृति सेनन, फैंस ने कहा- शादी कर लो

Mon, 18 Apr 2022 01:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 18 Apr 2022 01:20 PM IST
सार

हाल ही में दोनों कलाकार अपनी फिल्म का शेड्यूल खत्म होने के बाद मॉरीशस से वापस लौटे हैं। विदेश से वापस लौटे कार्तिक और कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Social media: dating rumors spark after Kartik Aaryan and Kriti Sanon were seen hugging each other at the airport after returning from  Mauritius
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिए कार्तिक और कृति एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल ही में दोनों कलाकार अपनी फिल्म का शेड्यूल खत्म होने के बाद मॉरीशस से वापस लौटे हैं। विदेश से वापस लौटे कार्तिक और कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

सामने आए इस वीडियो में कार्तिक और कृति एयरपोर्ट पर एक- दूसरे को गले लगाते नजर आए। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो को देख कई लोग दोनों की डेटिंग के कयास लगा रहे हैं। कार्तिक और कृति को एक साथ देख फैंस हमेशा उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। ऐसे में अब इस वीडियो को देख फैंस एक बार फिर दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,"उनके रिश्ते का बेसब्री से इंतजार है।" वहीं एक और यूजर ने लिखा,"वे एक-दूसरे को डेट क्यों नहीं करते?" एक फैन ने कमेंट किया, शादी कर लो अब, अपने फैंस को तड़पाओ मत। वहीं एक और यूजर ने लिखा, अब जल्दी इसे ऑफिशियल कर दो। एक और ने लिखा, ये दोनों एक-दूसरे के साथ परफेक्ट लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म शहजादा की बात करें तो कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अभिनीत यह फिल्म अल्लू अर्जुन की अला वैकुंठपुरमलू की हिंदी रीमेक है। रोहित धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल ने किया है। फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेड़कर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शहजादा 4 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed