{"_id":"5e5d05a78ebc3eeb2e2f6306","slug":"sobhita-dhulipala-will-seen-in-sashi-kiran-tikka-new-south-film-major-with-actor-adivi-sesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभिता के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, अपनी पुरानी टीम से मिलाया हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शोभिता के हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म, अपनी पुरानी टीम से मिलाया हाथ
Mon, 02 Mar 2020 06:40 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Mon, 02 Mar 2020 06:40 PM IST
सार
- अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' से निर्माताओं की नजर में आ चुकी अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला की मांग दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है
- शोभिता को निर्देशक शशि किरण की तेलुगू फिल्म 'मेजर' में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा
- यह फिल्म राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है
विज्ञापन
Sobhita Dhulipala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' से निर्माताओं की नजर में आ चुकी अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला की मांग दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। उनके हाथ में पहले से ही कुरूप, सितारा और पोन्नियन सेल्वन जैसी फिल्में थीं। अब खबर है कि शोभिता को निर्देशक शशि किरण की तेलुगू फिल्म 'मेजर' में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। उनके साथ फिल्म में मेजर का प्रमुख किरदार दक्षिण सिनेमा के अभिनेता अदिवि सेश निभाएंगे।
विज्ञापन
यह फिल्म राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले में संदीप ने ताज होटल में कैद हुए 14 लोगों को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी थी। निर्देशक शशि किरण ने मेजर संदीप के किरदार के लिए ही अदिवि का चुनाव किया है।
विज्ञापन
शशि किरण, अदिवि सेश और शोभिता धुलिपाला सुपरहिट तमिल फिल्म 'गुडाचारी' में एक साथ काम कर चुके हैं। शशि किरण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शोभिता और अदिवि ने बेहतरीन काम किया था। उसी का फल है कि शशि ने इन दोनों को फिर से अपनी फिल्म में लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इस फिल्म का विषय बहुत ही भावुक और दर्द से भरा हुआ है। इसलिए निर्माताओं की योजना इसे बड़े पैमाने पर रिलीज करने की है। इसका निर्माण सोनी पिक्चर्स और तेलुगू फिल्मों के अभिनेता महेश बाबू कर रहे हैं। फिल्म को भारत की दो प्रमुख भाषाएं हिंदी और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।
शशि किरण इस फिल्म को दो भाषाओं में बनाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की अभिनेत्री शोभिता ने शशि की तारीफ में कहा, 'हमारी फिल्म 'गुडाचारी' को दर्शकों और समीक्षकों से बहुत सराहना मिली थी। इसलिए मुझे और अदिवि को शशि ने 'मेजर' फिल्म में एक साथ लाने का फैसला किया। उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। फिल्म में मेरा किरदार पूरी तरह से विस्तृत और ईमानदारी के साथ लिखा गया है। ज्यादा जानकारी आपको फिल्म आने के बाद ही मिलेगी।'