फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Slum Golf: Mohammed Shami urging to watch Amazon miniTV series says Its beautiful story of passion

Slum Golf: 'स्लम गोल्फ' देख पवन नागरे के फैन हुए मोहम्मद शमी, बोले- आप भी इसे जरूर देखें

Tue, 05 Dec 2023 01:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Dec 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
Slum Golf: Mohammed Shami urging to watch Amazon miniTV series says Its beautiful story of passion
स्लम गोल्फ-मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन मिनी टीवी ने हाल ही में अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज 'स्लम गोल्फ' रिलीज की है। यह सीरीज मुंबई की मलिन बस्तियों से निकल गोल्फ के मैदान तक पहुंचे पवन नागरे के जीवन पर आधारित है। सीरीज विपरीत हालातों में भी आगे बढ़ने और जीत के जुनून को दिखाती है। दर्शकों को ये सीरीज काफी पसंद आ रही है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भी इस सीरीज की दिल खोलकर तारीफ की है।  

विज्ञापन

KWK 8: इस प्रक्रिया के तहत 'कॉफी विद करण' में आते है मेहमान, करण जौहर बोले- शो में बुलाना आसान नहीं है...
विज्ञापन


अमेजन टीवी पर हो रही स्ट्रीम
शरद केलकर,  मयूर मोर और अर्जन औजला अभिनीत ये सीरीज एक प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। एक शख्स किस तरह मलिन बस्ती से संघर्ष करते हुए गोल्फ के मैदान तक पहुंचता है। बता दें कि अमेजन मिनी टीवी पर ये सीरीज निःशुल्क स्ट्रीम की जा रही है। हाल ही में क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भी 'स्लम गोल्फ' की काफी तारीफ की है। स्ट्रीमिंग सर्विस ने मोहम्मद शमी का ये वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dunki Drop 4 Reaction: डंकी का ट्रेलर देखकर खुशी से झूमे फैंस, फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर

क्रिकेट छोड़ गोल्फ खेलने लगे शमी
वीडियो में कैमरामैन शमी से पूछता है कि 'ये आप क्या कर रहे हैं'? शमी कहते हैं, 'बताता हूं'। और फिर वे मैदान में गोल्फ खेलने लगते हैं। इसके बाद कैमरामैन सवाल करता है, 'अरे आप क्रिकेट छोड़कर गोल्फ खेल रहे हैं'। इस पर शमी जवाब देते हैं, 'अरे, 'स्लम गोल्फ' में पवन नागरे को देखो आपको भी गोल्फ का चस्का चढ़ जाएगा'। मोहम्मद शमी ने भी ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'पवन नागरे की कहानी देखकर मैं तो 'स्लम गोल्फ' से काफी प्रेरित हो गया हूं। आप भी इसे अमेजन मिनी टीवी पर जरूर देखें'। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)



क्रिकेटर ने की ये गुजारिश
इस सीरीज को लेकर मोहम्मद शमी का कहना है, 'मैं अमेजन मिनी टीवी के नए स्पोर्ट्स ड्रामा 'स्लम गोल्फ' के लिए उनके साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। यह जुनून और दृढ़ इच्छाशक्ति की खूबसूरत कहानी है, जो साबित करती है कि कड़ी मेहनत और समर्पण विपरीत परस्थितियों में भी चमत्कार कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि पवन की कहानी हर किसी के लिए अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक प्रेरणा बनेगी, फिर चाहें कितनी भी बाधाएं हों। मेरी सभी से गुजारिश है कि इस सीरीज को जरूर देखें'।
KBC15: बिग बी ने आज तक बच्चों को नहीं दी स्काई डाइविंग करने की अनुमति, बोले- जंप करना है तो समंदर में करिए
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed