फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SIT Teams Raid North East Festival Organiser Shyamkanu Mahanta And Singer Zubeen Garg Manager Home

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग के मैनेजर-इवेंट ऑर्गनाइजर के घर पर SIT ने की छापेमारी, सिंगर के निधन से जुड़ा है मामला

Thu, 25 Sep 2025 06:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 25 Sep 2025 06:57 PM IST
सार

Zubeen Garg Death Investigation: सिंगर जुबीन गर्ग के निधन को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एसआईटी जांच कराने की बात कही थी। अब एसआईटी टीम ने नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर श्यामकानु महंत और गायक जुबीन गर्ग के मैनेजर के घरों पर छापेमारी की है। 

विज्ञापन
SIT Teams Raid North East Festival Organiser Shyamkanu Mahanta And Singer Zubeen Garg Manager Home
जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिंगर जुबीन गर्ग के निधन से पूरे असम में शोक का माहौल है। उनके करीबी और फैंस को निधन की घटना पर संदेह है। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री ने एआईटी जांच का वादा किया था। अधिकारियों के अनुसार इसी सिलसिले में एक एसआईटी टीम ने जुबीन गर्ग के मैनेजर और जिस नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में शामिल होने के लिए वह सिंगापुर गए थे, उसके आयोजन के घरों पर रेड की है। 

विज्ञापन

 

 
श्यामकानु महंत ही सिंगर जुबीन को सिंगापुर लेकर गए 
असम की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) और सीआईडी टीम ने गुरुवार को श्यामकानु महंत के गुवाहाटी स्थित घर पर छापा मारा। श्यामकानु महंत सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक थे। वही गायक जुबीन गर्ग को फेस्टिवल में शामिल कराने ले गए थे। गायक की मौत के मामले में कई कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: जुबीन की पत्नी ने शेयर की सिंगर की आखिरी फिल्म पर जानकारी, कहा- 'वे इसे लेकर बहुत भावुक थे' 

असम के सीएम ने मामला सीबीआई को सौंपने की बात भी कही 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जुबीन गर्ग के निधन की सही जांच का आश्वासन दिया है। गुरुवार को ही गुवाहाटी में असम के सीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि जुबीन गर्ग के मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के द्वारा की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा जरूरत पड़ने पर मामला सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

कैसे हुई थी सिंगर जुबीन गर्ग की मौत 
19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए सिंगर जुबीन गर्ग का निधन हुआ था। सिंगर जुबीन पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। उनके निधन के बाद महोत्सव के आयोजकों ने एक बयान जारी कर कहा कि स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन गर्ग को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाने से पहले सीपीआर दिया गया। लेकिन जुबीन को बचाया नहीं जा सका। जुबीन गर्ग के निधन से असम और संगीत जगत में शोक का माहौल है। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में फैंस मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed