Zubeen Garg: जुबीन की पत्नी ने शेयर की सिंगर की आखिरी फिल्म पर जानकारी, कहा- 'वे इसे लेकर बहुत भावुक थे'
Zubeen Garg Last and Upcoming Film: लोकप्रिय सिंगर जुबीन गर्ग नहीं रहे। 19 सितंबर को सिंगापुर में उनका निधन हो गया। कल 23 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें विदाई दी गई। दिवंगत सिंगर की पत्नी ने उनकी आखिरी फिल्म को लेकर डिटेल शेयर की हैं।
विस्तार
लोकप्रिय सिंगर जुबीन गर्ग का कल मंगलवार 23 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। जुबीन के निधन के बाद उनकी पत्नी गरिमा सैकिया ने सिंगर की आखिरी फिल्म पर अपडेट शेयर किया है। गरिमा का कहना है कि जुबीन की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' है, जिसे वे बड़ी शिद्दत से बना रहे थे।
पोस्ट प्रोडक्शन चरण में है फिल्म
दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से सिंगर-एक्टर की आखिरी और आगामी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस फिल्म को मेकर्स 31 अक्तूबर 2025 को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। दिवंगत सिंगर की पत्नी ने कहा कि जुबीन अपनी इस फिल्म को लेकर बहुत जुनूनी थे। यह फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है।
#WATCH | Guwahati | Zubeen Garg's wife, Garima Saikia Garg, says, "The main purpose of my life is to complete the film we were working on, and it was supposed to release on 30th October. He had acted as a blind artist in this film, which features a love story. From tomorrow, we… pic.twitter.com/QB3IWQSDCW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 24, 2025
पत्नी गरिमा बोलीं- 'फिल्म में खालीपन रहेगा'
गरिमा सैकिया ने कहा, 'हम फिल्म 'रोई रोई बिनाले' पर काम कर रहे थे, जो उनकी आखिरी फिल्म होगी। वह इसे लेकर बहुत भावुक थे। वे इसे 31 अक्तूबर को रिलीज करने की योजना बना रहे थे। शायद अब हमें फिल्म पर काम शुरू करना होगा और तारीख वही रखें जो उन्होंने सोची थी'। गरिमा सैकिया ने सिंगापुर में जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन के कारण फिल्म में उनकी वॉयस डबिंग पूरी न कर पाने पर भी अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि फिल्म में एक खालीपन रहेगा।
Zubeen Garg: जुबीन की मौत की जांच के लिए गठित हुई एसआईटी, परीक्षण के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे विसरा सैंपल
म्यूजिकल लव स्टोरी है 'रोई रोई बिनाले'
गरिमा सैकिया ने कहा, 'मुझे अफसोस है कि उनकी आवाज की डबिंग नहीं हो पाई, क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में अभिनय भी किया था और एक बिल्कुल अलग भूमिका में हैं। वह इसे लेकर बहुत उत्साहित थे। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें वे एक दृष्टिहीन आर्टिस्ट के किरदार में थे। लेकिन हम उनकी आवाज की डबिंग नहीं कर पाए। इसलिए फिल्म में एक खालीपन आ जाएगा। लेकिन बाकी संगीत और सबकुछ हो गया'।