फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singham again actress Kareena Kapoor reveals that industry focuses on how actors look

Kareena Kapoor: 'हुनर के बावजूद भी कलाकार को करना पड़ता है काफी संघर्ष', लुक को लेकर करीना ने दिया बड़ा बयान

Tue, 19 Dec 2023 11:16 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 19 Dec 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
Singham again actress Kareena Kapoor reveals that industry focuses on how actors look
करीना कपूर - फोटो : social media
अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'सिंघम अगेन' और नेटफ्लिक्स फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आएंगी। हाल ही में दिए इंटरव्यू में करीना ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री में एक कलाकार के रूप में खुद को सबित करने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ता हैं। 
विज्ञापन


लुक पर दिया जाता है ज्यादा ध्यान
करीना ने खुलासा करते हुए कहा, 'इंडस्ट्री में आपको लगातार इस बात पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया जाता है कि आप कैसे दिख रहे हैं? मैं अपनी पहली फिल्म के बाद से ही यह सब देख रही हूं। हालांकि, मैंने इन सब से हमेशा दूर रहने की कोशिश की है। इन सब से दूर रहने के बाद भी एक अभिनेत्री के रूप में मुझे अपने लुक पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मजबूर किया गया है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: DSP: अब विदेश में गूंजेगा ‘तेरी झलक अशर्फी’, रॉकस्टार डीएसपी का लंदन में इस तारीख को होगा लाइव म्यूजिक कंसर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को साबित करना काफी मुश्किल
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे खुद पर विश्वास है और मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि मैं कैसी दिख रही हूं। मुझे इसकी परवाह नहीं है कि मेरी चेहरे की झुर्रियां दिख रही हैं, क्योंकि मुझे पता है कि मैं वैसी ही हूं। मैं एक अभिनेत्री हूं। अभिनेत्री के रूप में इस तरह की बातों को बर्दाश्त करना काफी मुश्किल होता है। मेरे लिए यह सबसे बड़ी चुनौती रही है। मैं शुरू से ही चाहती थी कि लोग मेरे लुक को नहीं हुनर को देखें। फिल्म 'रिफ्यूजी' से लेकर आज तक एक अभिनेत्री के रूप में खुद को साबित करने की इच्छा रही है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडस्ट्री में लोग हुनर नहीं लुक देखते हैं।'

करीना का वर्कफ्रंट
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री रोहित शेट्टी की 'सिंघम-3' में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने हाल ही में सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म 'जाने जां' से ओटीटी डेब्यू किया है। इस फिल्म में करीना ने जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम किया था। इसके अलावा करीना 'द क्रू' फिल्म में भी नजर आएंगी। 'द क्रू' में करीना के साथ तब्बू, दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।

यह भी पढ़ें: Sundeep Sharma: मोबाइल को बंदूक समझने पर कॉमेडियन संदीप शर्मा ने की नोएडा पुलिस की आलोचना, बोले- हद कर रखी है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed