फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer sunidhi chauhan shares her first baby boy picture

4 महीने के बेटे के साथ इस तरह पोज मारती नजर आईं सुनिधि चौहान, देखें फोटो

Sun, 27 May 2018 02:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 27 May 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
singer sunidhi chauhan shares her first baby boy picture
sunidhi chauhan - फोटो : image posted by sunidhi chauhan
अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली सिंगर सुनिधि चौहान ने पहली बार अपने 4 महीने के बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में मां-बेटे की जोड़ी खूब जच रही है इसमें सुनिधि ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट, जबकि बेटा मां की गोद में क्यूटली पोज दे रहा है।
विज्ञापन


सुनिधि ने 1 जनवरी, 2018 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। सुनिधि चौहान ने 2012 में हीतेश सोनिक से शादी रचाई थी।

आखिरी बार वह डब्लिन स्क्वैयर में एक शो के दौरान नजर आई थीं। उस वक्त वह प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में थीं। इस लाइव शो में सुनिधि को देख ऑडियंस इतनी प्रभावित थी कि सभी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दी थी।
विज्ञापन


सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की छोटी सी उम्र में की थी। उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया, हालांकि उनके हुनर को पहचाना टीवी एंकर तब्बसुम ने। उन्होंने सुनिधि के माता-पिता को मुंबई आने के लिए कहा। इसके बाद सुनिधि ने दूरदर्शन के रियलिटी शो 'मेरी आवाज सुनो' में हिस्सा लिया जिसके बाद सुनिधि शो में विनर बनीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Ready for my first gig as a Mom!

A post shared by Sunidhi Chauhan (@sunidhichauhan5) on


सुनिधि ने 'रुकी रुकी', 'डांस पे चांस', 'कमली', शीला की जवानी',  'इश्क सूफियाना', 'बीड़ी जलाइ ले', 'देसी गर्ल', 'भागे रे मन' जैसे मशहूर गाने गाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed