कौन हैं स्टेबिन बेन? अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म करके चर्चा में आए; कृति सेनन की बहन संग लेंगे सात फेरे
Who Is Stebin Ben: शनिवार को कृति सेनन की बहन नूपुर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें स्टेबिन बेन उन्हें प्रपोज कर रहे हैं। जल्द ही ये दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। जानिए, कौन हैं स्टेबिन बेन? फिल्मी दुनिया से उनका क्या कनेक्शन है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर जल्द ही स्टेबिन बेन के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नूपुर और स्टेबिन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होने वाली है। शनिवार को नूपुर को स्टेबिन बेन ने प्रपोज भी किया। इस तरह इन्होंने अपनी शादी की खबरों को कंफर्म कर दिया है। आखिर नूपुर को प्रपोज करने वाले स्टेबिन बेन कौन हैं? वह क्या करते हैं? जानिए।
सिंगर-परफॉर्मर हैं स्टेबिन बेन
स्टेबिन बेन का जन्म 9 मार्च 1993 को भोपाल में बसे एक मलयाली ईसाई परिवार में हुआ था। वह पेशे से एक सिंगर हैं। 2018 से वह बतौर सिंगर एक्टिव हैं। कई बड़ी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू भी चला चुके हैं। साथ ही कुछ हिट सिंगल एलबम के कारण भी वह चर्चा में रहे हैं। उनके गाए कई गाने खूब वायरल हुए, इस लिस्ट में ‘साहिबा’ सॉन्ग सबसे पॉपुलर है, यह गाना विजय देवरकोंडा और राधिका मदान पर फिल्माया गया था। इसके अलावा वह ‘थोड़ा थोड़ा प्यार’ और ‘रुला के गया इश्क’ जैसे सिंगल्स के लिए भी मशहूर रहे। स्टेबिन स्टेज शो, कॉन्सर्ट भी करते हैं। वह अब तक देश-दुनिया भर में कुल मिलाकर 1000 शो कर चुके हैं।
इन फिल्मों में भी चलाया अपनी आवाज का जादू
सिंगल एलबम तक ही स्टेबिन सीमित नहीं रहे, उन्होंने फिल्मों में बतौर सोलो सिंगर भी गाया है। इस लिस्ट में ‘रेस 3’ का ‘सेल्फिश’ सॉन्ग, ‘जुदा होकर भी फिल्म में ‘मेरा नसीब हो’ गाना, ‘डेढ़ बीघा जमीन’ में ‘जिद ना करो’ सॉन्ग, मन्नु क्या करेगा में ‘गुल्फाम’ जैसे गाने गाए हैं। साथ ही वह जर्सी, रक्षाबंधन, मशीन रानीगंज, बागी 4 और मस्ती 4 में भी बतौर को-सिंगर गाने गा चुके हैं।
अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में किया परफॉर्म
स्टेबिन बेन साल 2024 में अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म करने के कारण भी चर्चा में आए थे। उन्होंने अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग और संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया था। अनंत की शादी साल 2024 की सबसे बड़ी शादियों में शामिल थी। इस शादी में परफाॅर्म करने के लिए सिंगर, एक्टर्स ने करोड़ों रुपये चार्ज किए थे।
कृति सेनन की बहन नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन की लव लाइफ की बात करें तो दोनों लगभग 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। साल 2021 में दोनों को डेट करते हुए स्पॉट किया गया था। पहले ये एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते रहे। अब स्टेबिन बेन नूपुर को प्रपोज कर चुके हैं। जल्द ही ये एक-दूजे के हो जाएंगे, शादी के बंधन में बंध जांएगे।