फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singer Mika abuses by Mike

जब सिंगर मीका ने माइक पर 'सबकुछ' कर दिया

Sat, 17 Jan 2015 12:20 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
singer Mika abuses by Mike

मुंबई में एक फिल्म प्रमोशन के कार्यक्रम में सिंगर मीका की जबान फिसलने से अजब वाकया हो गया। मीका कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर गणेश आचार्य की नई फिल्म हे ब्रो के प्रमोशन के दौरान माइक पर बोलने पहुंचे थे कि अचानक मीका गालियां देने लगे।

विज्ञापन


दरअसल इवेंट में ऑडियो को लेकर कुछ दिक्कत थी और पत्रकारों को मंच से आ रही कोई भी आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। ऐसे में वहां मौजूद पत्रकारों ने ऑडियो न होने कि शिकायत की, जिसके बाद इंवेट को बीच में ही रोका दिया गया।
विज्ञापन

इंवेट बार-बार रोके जाने से हुए खफा

singer Mika abuses by Mike

मीका अपने स्वाभाव के लिए जाने जाने जाते हैं। मीका जिस समय माइक पर पहुंचे उसी समय माइक में कुछ दिक्कत आ गई। इसके बाद मीका ने इंवेट बार-बार रोके जाने से खफा होकर माइक पकड़ा और गाली देना शुरू कर दी।

अब इसे मीका का दुर्भाग्य कहिए या कुछ और, जैसे ही मीका ने माइक पर बोलना शुरू किया सबको आवाज आनी शुरू हो गई और सबने मीका की गालियां सुन लीं।

फिर जब वो जाने लगे तो मीका ने कहा, 'अगर मेरी कोई बात किसी को बुरी लगी हो तो वो आकर मुझसे माफी मांग सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed