फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sikandar star Salman Khan shares Jaat Movie Actor sunny deol Video enjoying food in flight netizens reacts

Salman Khan: सलमान ने शेयर किया 'जाट' का वीडियो, यूजर्स बोले- 'सिकंदर का दिल बहुत बड़ा है'

Thu, 10 Apr 2025 06:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Apr 2025 06:28 PM IST
सार

Jaat Movie Sunny Deol Video: अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'जाट' आज 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। एक्टर सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सनी की इस फिल्म का जिक्र किया है।

विज्ञापन
Sikandar star Salman Khan shares Jaat Movie Actor sunny deol Video enjoying food in flight netizens reacts
सलमान खान-सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

किसी भी स्टार की फिल्म आए तो सलमान खान अक्सर सपोर्ट करते नजर आते हैं। स्क्रीनिंग में शामिल होने से लेकर सोशल मीडिया पर रिव्यू करने तक, वे हर मामले में आगे हैं। अब उन्होंने सनी देओल की आज गुरुवार 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'जाट' का सपोर्ट किया है। उन्होंने एक्टर की फिल्म का जिक्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। इसके बाद नेटिजन्स भाईजान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


Vineet Kumar Singh Exclusive: सिर्फ एक नाम सुन विनीत ने साइन कर ली 'जाट', रणदीप हुड्डा को बताया सिक्योर एक्टर

विज्ञापन

सारी बातें दरकिनार कर 'जाट' का सपोर्ट किया
सनी देओल की फिल्म 'जाट' ऐसे वक्त में रिलीज हुई है, जब सिनेमाघरों में पहले से सलमान खान की 'सिकंदर' लगी हुई है। एक तो सलमान की फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही, ऊपर से 'जाट' की रिलीज का असर इसकी कमाई पर पड़ना निश्चित है। मगर, सलमान खान ने इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए 'जाट' को सपोर्ट किया है।

Sikandar star Salman Khan shares Jaat Movie Actor sunny deol Video enjoying food in flight netizens reacts
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

फ्लाइट में खाना खाते दिखे सनी देओल
दरअसल, सनी देओल ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे फ्लाइट में खाना खाते नजर आए। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, 'अपना स्टाइल है देसी। परांठे दही और लस्सी। 'जाट' के थीम सॉन्ग पर इतना प्यार उड़लने के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया'। सनी देओल के इसी वीडियो को आज गुरुवार को सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ सनी देओल को टैग करते हुए उन्होंने लिखा है, 'जाट'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

विज्ञापन

Sikandar star Salman Khan shares Jaat Movie Actor sunny deol Video enjoying food in flight netizens reacts
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटिजन्स बोले- 'हमें तो सलमान की इंस्टा स्टोरी से पता चला'
नेटिजन्स सलमान खान की दिलेरी की तारीफ कर रहे हैं कि 'जाट' को ऐसे वक्त में भी सपोर्ट किया है, जब इससे 'सिकंदर' को टक्कर मिलेगी। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'हम तो सलमान खान की इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस रील तक पहुंचे हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है। बहुत बड़ा दिल है सलमान भाई का'। एक यूजर ने लिखा, 'आपका स्वैग तो है ही, लेकिन सलमान खान को मानना होगा। हमें इस बारे में उनकी इंस्टा स्टोरी से मालूम हुआ'।

जाट की कास्ट
फिल्म 'जाट' में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, संयमी खेर , राम्या कृष्णन , जगपति बाबू और रेजिना कसांड्रा जैसे सितारे भी हैं। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed