फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidhu Moose Wala Murder Update Lawrence Bishnoi goldy Brar said planned death due to vicky death

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला मर्डर पर लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा खुलासा, बोला- गोल्डी बरार ने कराई थी हत्या

Tue, 14 Mar 2023 07:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 14 Mar 2023 07:25 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला की हुई हत्या के बाद से दुनियाभर में फैले उनके फैंस के दिलों दिमाग में कई तरह के सवाल थे कि आखिर सिंगर की मौत क्यों कराई गई? ये सभी सवाल आजतक गुत्थी बने हुए थे, लेकिन हाल ही में सिद्धू के केस में दोषी माने जाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से दिए एक मीडिया इंटरव्यू में सभी सवालों के जवाब दिए हैं।

विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Murder Update Lawrence Bishnoi goldy Brar said planned death due to vicky death
सिद्धू मूसेवाला, लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : social media

विस्तार

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह ऐसी घटना थी, जिसने पूरे देश में न केवल उनके फैंस को, बल्कि पूरी इंडस्ट्री को भी दहला दिया था। 28 साल की उम्र में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के गायक की अचानक हुई मौत के कारण वह किसी के दिलों-दिमाग से निकल नहीं पा रहे हैं। अभी भी उनके फैंस के दिल में उनकी मौत को लेकर कई सवाल हैं। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू में सिद्धू की मौत के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कई खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder Update Lawrence Bishnoi goldy Brar said planned death due to vicky death
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धू मूसेवाला की हुई हत्या के बाद से दुनियाभर में फैले उनके फैंस के दिलों दिमाग में कई तरह के सवाल थे कि आखिर सिंगर की मौत क्यों कराई गई? किसने कराई? प्लानिंग कैसे हुई? ये सभी सवाल आजतक गुत्थी बने हुए थे, लेकिन हाल ही में सिद्धू के केस में दोषी माने जाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से दिए एक मीडिया इंटरव्यू में सभी सवालों के जवाब दिए हैं। इस दौरान लॉरेंस ने इस मर्डर की फंडिंग से लेकर प्लानिंग तक का खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराना अपराध नहीं है? तो इस पर बड़ी ही शांति से लॉरेंस ने कहा, 'विक्की के मर्डर में इसकी इनवोल्वमेंट थी और यह जेल में हमारे एंटी लोगों को सपोर्ट करता था। इसकी कांग्रेस में भी काफी अच्छी पकड़ थी, तो हमारे गैंग वाले इसके खिलाफ थे।' इसके साथ ही लॉरेंस ने कई राजनेताओं के नाम भी लिए जिनके साथ सिद्धू के संबंध थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder Update Lawrence Bishnoi goldy Brar said planned death due to vicky death
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

जब लॉरेंस से पूछा गया कि क्या वह यह कहना चाह रहे हैं कि सिद्धू के मर्डर की प्लानिंग के बारे में उनको कुछ भी पता नहीं था? तो वह बोले, 'मूसेवाला हमारे विरोधी गैंग के साथ जुड़कर उसे मजबूत करने में लगा हुआ था। गोल्डी भाई से मैंने कहा था कि मूसेवाला हमारा दुश्मन है। मैं विक्की मिड्डूखेड़ा के मर्डर के बाद से उससे बदला लेना चाहता ता और उस मर्डर में मूसेवाला भी शामिल था।'
ASK Bholaa: 'सभी फिल्में तब्बू के साथ कर रहे हो, कुछ खास बात'? यूजर के सवाल पर अजय देवगन ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Murder Update Lawrence Bishnoi goldy Brar said planned death due to vicky death
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की को मरवा कर सिद्धू मूसेवाला को क्या फायदा था? लॉरेंस ने जवाब दिया कि, 'इस सवाल के जवाब में बिश्नोई ने कहा कि शायद मूसेवाला गैंगस्टर बनना चाहता था। वह अपने गानों को सच करना चाहता था गानों को लेकर, हमें इसके गानों से कभी भी कोई दिक्कत नहीं थी। विक्की की हत्या से पहले हमारी इससे कोई दुश्मनी नहीं थी। गोल्डी भाई ने मुझे कहा था कि यह हमारा दुश्मन है। अगर यह टिकता है तो ठीक नहीं तो इसकी कन्नी काट दो..। विक्की के मर्डर के बाद से हमें सिद्धू मूसेवाला से दिक्कत हुई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed