इस सितारे को करीना से रोमांस ना कर पाने का दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ब्रदर्स रिलीज हो रही है। फिल्म में सिद्धार्थ ने अक्षय के छोटे भाई की भूमिका निभाई है। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, सिद्धार्थ की एक ख्वाहिश है, जो इस फिल्म के दौरान अधूरी रह गई है।
फिल्म में करीना कपूर ने एक आइटम नंबर 'मेरी नाम मेरी' किया है, जिसमें करीना काफी ग्लैमरस दिखी हैं। इस गाने की शूटिंग के बाद से ही सिद्धार्थ को एक खास 'दुख' है। सिद्दार्थ का कहना है कि उन्हे करीना के साथ के साथ रोमांस करने का मौका नहीं मिला जिसका उनको मलाल है।
ब्रदर्स में सिद्धार्थ ने छोटे भाई का किरदार किया है, जिसे बहुत गुस्सा आता है और अपने भाई से चिढ़ता है, फिल्म की कहानी दो भाईयों की है, जिसमें बड़े भाई का किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है और छोटे भाई के किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे।
सिद्धार्थ ने फिल्म के लिए बढ़ाया 11 किलो वजन
फिल्म ब्रदर्स में बॉक्सर का रोल करने वाले सिद्धार्थ का कहना है कि फिल्म के लिए उन्होने काफी मेहनत की और 10-11 किलो वजन बढ़ाया और इसके साथ मिक्स मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ली। फिल्म में मार्शल आर्ट और कराटे को दिखाया गया है।
करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाले सिद्धार्थ इस फिल्म में 'एक विलेन' के बाद फिर से एक्शन हीरो के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ अक्षय कुमार और जैकलीन मुख्य भूमिका में हैं।
सिद्धार्थ को सलाह, करीना से दूरी बना के रखना
करीना से रोमांस ना करने के मौके के लिए दुख जताने वाले सिद्धार्थ को अक्षय कुमार ने करीना से दूरी बनाने की सलाह दे डाली। ऐसा 'ब्रदर्स' के प्रमोशन के दौरान हुआ। अक्षय ने एक मजाक करते हुए कहा कि वो करीना से 'सैफ' दूरी बनाएं रखें। उनका इशारा सैफ अली खान की तरफ था।
सिद्धार्थ ने करीना पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं करीना का बहुत बड़ा फैन हूं। जब करीना मुस्कुराएंगी तो मैं घायल हो जाऊंगा। इस पर, अक्षय कुमार ने सिद्धार्थ को सुझाव देते हुए कहा कि वो करीना से 'सैफ' दूरी बना कर रखें।