फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra celebrate 39th Birthday with Karan Johar Shakun Batra and other friends at home photos viral

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ ने कियारा के माता-पिता के साथ मनाया जन्मदिन, सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने

Tue, 16 Jan 2024 09:40 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 16 Jan 2024 09:40 AM IST
सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें बर्थडे बॉय अपने जन्मदिन पर अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra celebrate 39th Birthday with Karan Johar Shakun Batra and other friends at home photos viral
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अभिनेता ने अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में अपने शानदार अभिनय से खूब वाहवाही लूटी थी। अभिनेता आज 39 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने आधी रात को कियारा आडवाणी के माता-पिता, करण जौहर के अलावा खास दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन


बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें आईं सामने
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कियारा आडवाणी के माता-पिता जगदीप आडवाणी और जेनेवीव जाफरी को सिद्धार्थ के जन्मदिन के जश्न में जाते देखा गया है। वहीं, निर्माता करण जौहर और शकुन बत्रा को भी अभिनेता के घर के बाहर देखा गया, जिसके बाद अभिनेता के फैंस इनके जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जैकी भगनानी के प्यार में कैसे पड़ीं रकुल प्रीत सिंह? अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों के साथ मस्ती करते दिखे सिद्धार्थ
अभिनेता की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें बर्थडे बॉय सिद्धार्थ अपने जन्मदिन पर अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सिद्धार्थ कलरफुल टी-शर्ट के साथ ढीली काली पैंट में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में करण जौहर ऑल-ब्लैक आउटफिट में उनके बगल में पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं, कपूर एंड संस में सिद्धार्थ को निर्देशित करने वाले शकुन बत्रा सफेद शर्ट में उनके पीछे पोज देते दिख रहे हैं। निर्माता जूनो चोपड़ा को भी सफेद शर्ट के साथ मैचिंग पैंट में देखा जा सकता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा हंसते हुए कैमरे के सामने देखते दिखाई दे रहे हैं।

सिद्धार्थ का वर्कफ्रंट
कियारा आडवाणी से शादी के बाद यह सिद्धार्थ का पहला जन्मदिन सेलिब्रेशन है। बी टाउन के चर्चित कपल ने सात फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे, जो अगले महीने अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता जल्द ही रोहित शेट्टी के जरिए निर्देशित सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगे। अभिनेता इसमें एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ फिल्म 'योद्धा' में भी नजर आएंगे, जो 15 अप्रैल 2024 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Kamini Kaushal Birthday: दिलीप कुमार की पहली प्रेमिका के 10 दमदार किरदार, कबीर सिंह व लाल सिंह चड्ढा भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed