Ranjha: सिद्धार्थ-कियारा की शादी के गाने 'रांझा' ने एक बार फिर मचाई धूम, मेकर्स ने रिलीज किया ऑफिशियल वर्जन
कियारा की ब्राइडल एंट्री के लिए सैड सॉन्ग 'रांझा' को रीक्रिएट किया गया था। अब मेकर्स ने इस गाने को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।
विस्तार
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को दो हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यह कपल सुर्खियों में है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुकी हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जयमाला का एक खास वीडियो साझा किया था, जिसने सभी का दिल जीत लिया। उस वीडियो में दोनों की फिल्म 'शेरशाह' का गाना 'रांझा' था। कियारा की ब्राइडल एंट्री के लिए उस सॉन्ग को रीक्रिएट किया गया था। अब मेकर्स ने इस गाने को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।
सिद्धार्थ और कियारा की शादी पर बनाया गया गाना 'रांझा' का ऑफिशियल ट्रैक जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'जिस समय से वह 'शेरशाह' में रील लाइफ लव बर्ड्स थे, तब से लेकर 'रांझा' को अपनी शादी का गाना बनाने तक उन्होंने अपने बीच की केमिस्ट्री को दिखाया है। इस कपल ने प्रेमी जोड़े के हर लक्ष्य को पार कर वास्तव में यह दिखाया है कि 'रांझा' का मतलब क्या होता है।
Nawazuddin Siddiqui: सपना ने मांगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी से माफी, कहा- दबाव में दिया था बयान
द वेडिंग फिल्मर ने सिद्धार्थ और कियारा की शादी के इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। उन्होंने कियारा के इस गाने पर ब्राइडल एंट्री लेने की कहानी भी बताई थी। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था कि बहुत कम इंसान अपने प्यार के प्रति इतने उदार होते हैं कि वह इसे दुनिया के साथ साझा करने के लिए तैयार रहते हैं। कियारा 'रांझा' गाने पर एंट्री करते हुए सिद्धार्थ के पास जाना चाहती थीं। मैंने कहा कि यह तो सैड सॉन्ग है, लेकिन कियारा ने कहा कि यह हमारा है। इसके बाद इस गाने को समारोह के अनुसार दोबारा लिखा गया और रिकॉर्ड किया गया। फिर, 'रांझा' को हैप्पी वर्जन के साथ रिलीज किया गया।
janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को आई मॉम श्रीदेवी की याद, इमोशनल होकर अभिनेत्री ने पोस्ट में कह डाली यह बात
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सात फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। इसके बाद कपल ने दो रिसेप्शन पार्टियां दीं। पहली दिल्ली में, जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी शामिल हुए थे। वहीं, दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के होटल सेंट रेजिस में दिया था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और कई बिजनेसमैन शामिल हुए थे।
Nysa Devgan: क्या आपने नीसा देवगन की हिंदी स्पीच सुनी? वीडियो देख लोग बोले- यह क्या कर दिया?