{"_id":"58e8efb34f1c1b68625b5ad1","slug":"siddhu-remains-absent-from-kapilsharma-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा को लगा एक और झटका, शूट पर नहीं पहुंचे नवजोत सिंह सिद्दू ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा को लगा एक और झटका, शूट पर नहीं पहुंचे नवजोत सिंह सिद्दू
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
दर्शकों को हंसा-हंसाकर पेट में दर्द करने वाले कपिल शर्मा को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले गुत्थी यानि सुनील ग्रोवर से उनका झगड़ा हो गया इसके बाद शूट पर नवजोत सिंह सिद्दू भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इस एपिसोड की शूटिंग कल रात हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सोनाक्षी और अमाल मलिक पहुंचे थे। ऐन वक्त पर अमाल ने आने से मना कर दिया। इसके बाद बारी आई एक वाक्ये की जो अपनी ओर ध्यान आकर्षित करता है।
विज्ञापन
जी हां नवजोत सिंह सिद्दू की कुर्सी खाली थी और वह नदारद। पूछने पर पता चला की नवजोत सिंह सिद्दू पंजाब में मंत्री बनने के बाद काफी व्यस्त रहते हैं इस सबके बाद वह काफी कम समय निकाल पाते हैं। इसलिए वह नहीं पहुंचे,वहीं चर्चा ये भी गर्म है कि कपिल फिल्म की शूटिंग के चलते ज्यादा से ज्यादा एपिसोड शूट करना चाहते हैं इसलिए वह नहीं आराम के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन