फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shyam Benegal daughter Pia calls reports of his health incorrect says He is fine

Shyam Benegal Health: श्याम बेनेगल की खराब तबीयत की खबरों को बेटी पिया ने किया खारिज, बोलीं- वह ठीक हैं

Sun, 12 Mar 2023 11:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 12 Mar 2023 11:48 AM IST
सार

श्याम बेनेगल की बेटी पिया बेनेगल का कहना है कि उनके पिता बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ वक्त बाद ऑफिस वापस आ जाएंगे।

विज्ञापन
Shyam Benegal daughter Pia calls reports of his health incorrect says He is fine
श्याम बेनेगल-पिया बेनेगल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल को लेकर कल यह खबर आई थी कि उनकी तबीयत खराब चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई थी के बेनेगल की दोनों किडनी खराब हो गई हैं और घर पर उनकी डायलिसिस हो रही है। मगर, उनकी बेटी पिया बेनेगल ने ऐसी खबरों को खारिज किया है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कॉस्ट्यूम डिजाइनर पिया बेनेगल ने पिता की सेहत संबधी खबरों को गलत ठहराया है। 

विज्ञापन


सभी खबरों को बताया गलत
बातचीत में पिया ने कहा, 'ऑनलाइन मौजूद सारी जानकारी और मेटेरियल गलत है।' पिया से जब पिता की सेहत का हाल पूछा गया तो उन्होंने साफतौर पर कहा कि 'आप इसकी चिंता न करें वह कुछ दिनों में पूरी तरह बिल्कुल सही हो जाएंगे। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।' पिया ने आगे कहा, 'डॉक्टर्स घर पर आ रहे हैं, घर पर उनकी डायलिसिस चल रही है। वह बीमार हैं, इसलिए अस्पताल नहीं जा सकते हैं। इस तरह की सभी खबरें गलत हैं।'
विज्ञापन

Bholaa: अजय देवगन ने अपनाया फिल्म प्रमोशन का अनूठा तरीका! मुंबई से निकाली 'भोला यात्रा'
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलीं- उन्हें ब्रेक की जरूरत है
पिया ने आगे कहा कि उनके पिता ठीक हैं। उन्होंने आगे कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है जो मैं आपको बताऊं। कुछ वक्त बाद वह ऑफिस वापस आ जाएंगे। वह बिल्कुल ठीक हैं, जितना ठीक हो सकते हैं उतने ठीक हैं। उन्हें सिर्फ एक ब्रेक की जरूरत है। उनकी उम्र 88 साल है। क्या आपको नहीं लगता कि यह उम्र रिटायर होने की है?' इसके साथ पिया ने यह भी कहा कि, 'आपको जल्द ही और अपडेट मिलेगी।"
Oscars 2023: एआर रहमान ने जताई 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने की इच्छा, बोले- यह पुरस्कार भारत को ऊपर उठाएगा

मिल चुके हैं कई सम्मान
आपको बता दें कि इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित निर्देशकों में शुमार श्याम बेनेगल को उनकी फिल्मों के लिए कई नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें दादा साहब फाल्के सम्मान, पद्मश्री और पद्मभूषण समेत कई बड़े अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है।
Kiara-Ram charan: RRR की सफलता के बाद कियारा की हुई थी राम चरण से मुलाकात, एक्ट्रेस बोलीं-स्टार हैं वो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed