फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bholaa: Ajay Devgn Started Bhola Yatra From Mumbai Before Releasing Of His Upcoming film know details

Bholaa: अजय देवगन ने अपनाया फिल्म प्रमोशन का अनूठा तरीका! मुंबई से निकाली 'भोला यात्रा'

Sun, 12 Mar 2023 11:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 12 Mar 2023 11:04 AM IST
सार

अभिनेता अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'भोला' के प्रचार के लिए नया तरीका आजमाया है। उन्होंने 'भोला यात्रा' शुरू की है।

विज्ञापन
Bholaa: Ajay Devgn Started Bhola Yatra From Mumbai Before Releasing Of His Upcoming film know details
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेकर्स और स्टार्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के नए-नए तरीके आजमाते नजर आते हैं। कोई टीवी और रियलिटी शो में जाकर प्रमोशन करता नजर आता है तो कोई सीधे फैंस के बीच जाकर प्रचार करता है। इस बीच अभिनेता अजय देवगन ने बिल्कुल अनूठा तरीका अपनाया है। बता दें कि एक्टर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भोला' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और अजय देवगन पूरी जी-जान से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी के तहत उन्होंने भोला यात्रा शुरू की है। 

विज्ञापन

TRP Week 9: 'अनुपमा' के सिर फिर सजा टीआरपी का ताज, 'गुम है किसी के प्यार में' का रहा यह हाल
विज्ञापन


नौ शहरों में जाएगा ट्रक
फिल्म भोला की रिलीज से पहले अजय देवगन ने 'भोला यात्रा' शुरू की है। 'भोला' का ट्रक ठाणे, सूरत, अहमदाबाद, उदयपुर, जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम, कानपुर और लखनऊ जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रक को हर एक शहर में एक मशहूर  जगह पर खड़ा किया जाएगा और शहरों के लोगों के लिए एक मस्ती भरी शाम का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Madhuri Dixit: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां का निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट
अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें एक्टर मुंबई से 'भोला ट्रक' को रवाना करते नजर आ रहे हैं। ट्रक पर फिल्म के पोस्टर्स लगे हैं। इसके साथ अजय देवगन ने कैप्शन लिखा है, 'भोला यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। यात्रा जल्द ही आपके शहर पहुंचने वाली है!' साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय देवगन ब्लैक जींस और शॉर्ट कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। उनके कुर्ता पर 'ओम' लिखा हुआ है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)



इस फिल्म की रीमेक है 'भोला'
गौरतलब है कि अजय देवगन की 'भोला' साउथ की हिट फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है। इसमें अजय देवगन के अलावा तब्बू, गजराज राव, दीपक डोबरियाल जैसे सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। 'भोला' के बाद अजय देवगन फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी अहम रोल निभा रही हैं।
Atif Aslam: कभी रेस्टोरेंट में गाना गाकर गुजारा करते थे आतिफ असलम, आज करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed