स्मृति मंधाना से शादी टूटने के दो महीने बाद काम पर लौटे पलाश मुछाल, इस एक्टर के साथ बनाएंगे नई फिल्म
Palash Muchhal Next Directorial Movie: म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुछाल पिछले दिनों क्रिकेट स्मृति मंधाना से टूटी अपनी शादी काे लेकर चर्चा में रहे। लगभग दो महीने बाद वह काम पर लौटे हैं। जल्द ही एक अनाम फिल्म निर्देशित करेंगे। इस फिल्म में लीड रोल में बॉलीवुड के एक नामी अभिनेता नजर आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया के जरिए पलाश मुछाल ने यह जानकारी साझा की है कि वह एक नई फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म में लीड कैरेक्टर कौन होगा, इसका भी जिक्र है। जानिए, किस तरह की फिल्म पलाश बनाने वाले हैं। इसमें लीड हीरो के लिए रोल में उन्होंने किस बॉलीवुड एक्टर को साइन किया है? जानिए।
श्रेयस तलपदे होंगे पलाश मुछाल की फिल्म के लीड हीरो
पलाश मुछाल ने अपनी एक अनाम फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म को वही निर्देशित करेंगे। इसकी कहानी एक आम आदमी की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म में लीड रोल एक्टर श्रेयस तलपदे निभाएंगे।
SHREYAS TALPADE TO STAR IN PALASH MUCHHAL'S NEXT FILM... #ShreyasTalpade will head the cast of director #PalashMuchhal's upcoming, as-yet-untitled film, stepping into the role of a common man.
विज्ञापन विज्ञापन
Set against the backdrop of #Mumbai, filming is expected to commence soon. pic.twitter.com/YtLEB04qxO — taran adarsh (@taran_adarsh) January 19, 2026
पलाश मुछाल पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन नहीं कर रहे हैं। वह पहले भी 'अर्ध' और 'काम चालू है' जैसी फिल्में बना चुके हैं। इन दोनों फिल्मों में राजपाल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब वह श्रेयस तलपदे को लेकर एक नई फिल्में बनाने पर काम कर रहे हैं।
क्यों टूटी थी क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी?
पिछले साल के आखिर में क्रिकेटर स्मृति मंधाना और कंपोजर पलाश मुछाल के शादी का मामला खूब सुर्खियों में रहा। 6 साल के रिलेशनशिप के बाद 23 नवंबर को इनकी शादी होने वाली थी लेकिन शादी टल गई। शादी टलने के पीछे एक कथित चैट को जिम्मेदार माना गया। इस चैट में पलाश मुछाल पर चीटिंग के आरोप लगे। बताते चलें कि 23 नवंबर को मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। बाद में स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। लेकिन शादी नहीं हुई। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन की वीडियो हटा दिए हैं, उनकी दोस्तों ने भी फोटो, वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। बाद में पलाश और स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक-एक पोस्ट साझा कर जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही। इससे यह कंफर्म हो गया कि अब इस जोड़े की शादी नहीं होगी और ये अलग हो चुके हैं। स्मृति ने शादी टूटने के बाद अपने क्रिकेट करियर पर फोकस किया। अब पलाश मुछाल भी डायरेक्शन में वापस हाथ आजमा रहे हैं।