‘मैं प्रोड्यूसर्स को…’, ‘आशिकी 2’ के री-रिलीज पर क्या बोलीं श्रद्धा कपूर? वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना वीडियो
Aashiqui 2 Re-Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का पुराना वीडियो फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में श्रद्धा अपनी पुरानी फिल्म ‘आशिकी 2’ से जुड़ी दिलचस्प बात शेयर करती नजर आ रही हैं। जानिए क्या है वीडियो में खास।
विस्तार
फिल्म ‘आशिकी 2’ 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। ऑन स्क्रीन इस जोड़ी को लोगों से काफी प्यार मिला था, और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। अब श्रद्धा का एक पुराना वीडियो फिर से चर्चाओं में आ गया है, जिसमें वे इस फिल्म के री-रिलीज का जिक्र करती नजर आ रहीं हैं।
फैंस ने की फिल्म की री-रिलीज की डिमांड
बॉलीवुड फैंस के बीच एक बार फिर नॉस्टैल्जिया की लहर दौड़ पड़ी है, और इस बार वजह बनी है एक ऐसी लव स्टोरी, जिसे लोग आज भी नहीं भूले हैं, वो है ‘आशिकी 2।’ दरअसल, श्रद्धा कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।
यह वीडियो उनके एक पुराने इंस्टाग्राम ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन का है, जहां एक फैन ने फिल्म को दोबारा थिएटर्स में रिलीज करने की बात कही थी।
मैं खुद इसे दोबारा बड़े पर्दे पर देखना चाहती हूं
इस पर श्रद्धा ने जवाब देते हुए कहा था, ‘मुझे लगता है ये बहुत ही ब्रिलियंट आइडिया है। मैं प्रोड्यूसर्स को ये जरूर सजेस्ट करूंगी, क्योंकि मैं खुद भी इसे दोबारा बड़े पर्दे पर देखना चाहती हूं।’
During an AMA one fans ask #ShraddhaKapoor to re-release the #aashiqui2 and here's her response 📌
— Vaibhav ✶ (@shraddhasfanboy) November 23, 2025
She also said about her leg injury that she will recover soon. pic.twitter.com/vKmmDxbTfI
ओटीटी पर नहीं है फिल्म
दिलचस्प बात ये है कि ‘आशिकी 2’ फिलहाल किसी भी OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है, जिससे इसकी थिएटर में दोबारा रिलीज की डिमांड और भी बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसे दोबारा सिनेमाघरों में लाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अब जब यह क्लिप फिर से सामने आई है, तो फैंस भी उतने ही एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि वो इस फिल्म को फिर से थिएटर में देखने का इंतजार कर रहे हैं।