फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor excited for upcoming film Naagin by Nikhil Dwivedi reveals when film will go on floors report

Naagin: स्त्री 2 में पिशाचिनी बनने के बाद अब 'नागिन' बनेंगी श्रद्धा कपूर? जानिए निखिल की फिल्म कब होगी रिलीज

Fri, 15 Nov 2024 02:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 15 Nov 2024 02:21 PM IST
सार

निखिल द्विवेदी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म नागिन में श्रद्धा कपूर बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। यानी इस फिल्म में श्रद्धा नागिन की भूमिका में नजर आएंगी। जानिए कब श्रद्धा को आप नागिन बनते देख सकेंगे।
 

विज्ञापन
Shraddha Kapoor excited for upcoming film Naagin by Nikhil Dwivedi reveals when film will go on floors report
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

विस्तार

स्त्री 2 की धमाकेदार कमाई के बाद श्रद्धा प्रशंसकों की ही नहीं बल्कि फिल्म निर्मताओं और निर्देशिकों की भी पसंदीदा बन गई हैं, यही वजह है कि स्त्री 2 में पिशाचिनी का किरदार निभाने के बाद अब श्रद्धा नागिन के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन


फिल्म नागिन 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी की आगामी फिल्म में श्रद्धा कपूर नागिन की भूमिका में नजर आएंगी। बहरहाल, फिल्म नागिन में श्रद्धा के अपोजिट कौन सा अभिनेता होगा। यह तय होना अभी बाकी है। वहीं श्रद्धा अपनी फिल्म नागिन की शूटिंग अगले साल शुरू करेंगी और इसकी रिलीज डेट तय की जाएगी। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन



निखिल ने बताई नागिन से जुड़ी दिलचस्प बातें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागिन फिल्म के निर्माता निखिल ने बताया कि स्क्रिप्ट को लिखने में उन्हें तीन साल लगे और इसे तीन बार फिर से लिखा गया। हालांकि, अब यह तैयार है। अब सिर्फ श्रद्धा को लेकर उनका नागिन लुक तैयार किया जा रहा है। आगे निखिल ने कहा कि कास्टिंग शुरू से ही तय हो गई थी क्योंकि श्रद्धा बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने आगे कहा, "श्रद्धा इसके लिए तैयार हो गईं। वह सबसे पहले इस पर सहमत हुई। मैंने सबसे पहले नागिन के लिए श्र्द्धा से संपर्क किया था और वह इसके लिए तैयार हो गईं। इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं श्रद्धा। अब जब स्क्रिप्ट तैयार है, तो वह शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।"

श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर हिट की लिस्ट में शुमार है। लेकिन अब प्रशंसक श्रद्धा की अगली फिल्म नागिन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म में श्रद्धा के अपोजिट कौन सा अभिनता होगा, यह तय होना अभी बाकी है।
Nimrat Kaur: गुरु नानक जयंती पर निम्रत कौर ने किए गुरुद्वारा में दर्शन, बांटा प्रसाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed