{"_id":"57b16e684f1c1bd26e6eb0f5","slug":"shraddha-kapoor-and-suraj-pancholi-in-dhadkan-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेगी धड़कन-2, शिल्पा के रोल में श्रद्धा कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बनेगी धड़कन-2, शिल्पा के रोल में श्रद्धा कपूर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशिकी 2 (आदित्य रॉय कपूर) और बागी (टाइगर श्रॉफ) जैसी फिल्मों में श्रद्धा कपूर ने एक-एक हीरो से रोमांस किया था लेकिन अब वह अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं। जल्द ही वह पर्दे पर एक फिल्म में दो हीरो के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। हीरो होंगे, फवाद खान और सूरज पंचोली।
विज्ञापन
खबर है कि साल 2000 की सुपरहिट फिल्म धड़कन का रीमेक बनाने की तैयारियां हो रही हैं। इसकी हीरोइन श्रद्धा कपूर होंगी। मूल फिल्म में उनकी जगह शिल्पा शेट्टी थीं। जल्द ही शूटिंग के लिए फ्लोर पर जाने वाली इस फिल्म के लिए दो नायकों की तलाश हो रही थी, जो फवाद और सूरज के साथ पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
धड़कन में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी थे। श्रद्धा की रॉक आन-2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस वक्त उनके पास ओके जानू और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्में हैं। इनमें भी ओके जानू आधी शूट हो चुकी है।
विज्ञापन