फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shraddha Kapoor and Arjun Kapoor took 4 hours to shoot this scene in 'Half Girlfriend'

इस सीन को शूट करने में श्रद्धा-अर्जुन की हालत हुई खराब, लगे चार घंटे

Tue, 04 Apr 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 04 Apr 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor and Arjun Kapoor took 4 hours to shoot this scene in 'Half Girlfriend'
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए काफी मेहनत करते नजर आ रहें है। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के दूसरे पोस्टर को काफी मुश्किल से शूट किया गया। आप जानकर चौंक जाएंगे कि सिर्फ इस पोस्टर को शूट करने में करीब चार घंटे लगे गए थे। कई टेक्स के बाद भी परफेक्ट सीन नहीं आ पा रहा था। ऐसे में बार बार इसी सीन को शूट करना पड़ रहा था।  
विज्ञापन


फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के डायरेक्टर मोहित सूरी ने बताया कि 'इस पोस्टर में हमें दोनो की फिलिंग्स पर फोकस करना था। पोस्टर में दिखाया गया है कि दोनो ना चाहते हुए भी एक दूसरे से जुदा हो रहे हैं।' साथ ही मोहित सूरी ने ये भी बताया कि बारिश में इस सीन को शूट करना जरूरी था। इन सबके चलते इस सीन की शूटिंग करने में काफी दिक्कत हो रही थी। 
विज्ञापन


जहां पहले पोस्टर में अर्जुन और श्रद्धा के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री दिखाई दी वहीं इसमें दोनो दूर होते नजर आ रहे हैं। इस नए पोस्टर में दोनों को 'हाफ गर्लफ्रेंड' नॉवेल के कवर वाले लुक में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन और श्रद्धा के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये पहली बार है जब दोनों किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

Shraddha Kapoor and Arjun Kapoor took 4 hours to shoot this scene in 'Half Girlfriend'
'हाफ गर्लफ्रेंड' के पोस्टर में श्रद्दा कपूर और अर्जुन कपूर
बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। 'हाफ गर्लफ्रेंड' चेतन भगत के इसी नाम के नॉवेल पर आधारित है। अर्जुन कपूर इससे पहले भी चेतन भगत के नॉवेल पर बनी फिल्म में काम कर चुके हैं। चेतन की लव स्टोरी पर बनी फिल्म '2 स्टेट्स' में अर्जुन और आलिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

अर्जुन इस फिल्म के अलावा 'मुबारकां' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं श्रद्धा भी दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पर बन रही फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed