फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   haseena movie teaser poster release

श्रद्धा की फिल्म 'हसीना' का टीजर पोस्टर रिलीज

Wed, 29 Mar 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 29 Mar 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
haseena movie teaser poster release
हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई

श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' का टीजर पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में सिद्धांत कपूर भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सिद्धांत इस फिल्म में हसीना के भाई यानी दाउद इब्राहिम का रोल निभा रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये शायद पहली बार होगा जब रियल लाइफ के भाई बहन रील लाइफ में भी यही रिश्ता निभाएंगे। 

विज्ञापन


श्रद्धा इससे पहले रोमांटिक गर्ल के किरदार में तो बहुत बार नजर आई हैं लेकिन ये पहली बार है जब श्रद्धा एक गैंगस्टर के रोल में दिखेंगी। ऐसे में शायद उनका करियर एक नया मोड़ ले ले।
विज्ञापन


फिल्म 'हसीना' के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं। इस साल श्रद्धा की दो फिल्में रिलीज हो रही हैं एक 'हाफ गर्लफ्रेंड'  और दूसरी 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई'। इनसे से 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को और 'हसीना...' 14 जुलाई को रिलीज होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली स्लाइड में देखें पोस्टर।

मुंबई की गॉडमदर बन गई थीं हसीना

haseena movie teaser poster release
हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई

आपको बता दें कि दाउद की बहन हसीना पार्कर का एक समय में मुंबई में दबदबा था और लोग उनसे डरते थे। अरुण गावली के गैंग ने हसीना के पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद हसीना ने खुद को मुंबई में अपराध की दुनिया की एक मिसाल के तौर पर खड़ा किया था।

हसीना मुंबई में होने वाले हर क्राइम की गॉडमदर बन गई थीं। इसके बाद मुंबई के सबसे खतरनाक लोगों में उनका नाम शुमार होने लगा था।

देखें पोस्टर-
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed