{"_id":"58e1f6c14f1c1bdc315b3c43","slug":"arjun-kapoor-shraddha-kapoor-s-film-half-girlfriend-motion-poster-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का मोशन पोस्टर रिलीज, अर्जुन-श्रद्धा में आई दूरियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का मोशन पोस्टर रिलीज, अर्जुन-श्रद्धा में आई दूरियां
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 04 Apr 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर
फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का पहला पोस्टर रिलीज करने के बाद मेकर्स ने इसका मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। जहां पहले पोस्टर में अर्जुन और श्रद्धा के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री दिखाई दे रही थी वहीं इसमें दोनों दूर होते नजर आ रहे हैं। इस नए पोस्टर में दोनों को 'हाफ गर्लफ्रेंड' नॉवेल के कवर वाले लुक में दिखाया गया है।
मेकर्स ने पोस्टर रिलीज करने के साथ ही ट्रेलर की रिलीज डेट भी बता दी है। फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। अर्जुन और श्रद्धा के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये पहली बार है जब दोनों किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।
फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के नॉवेल पर बनी है। इसका निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इससे पहले भी चेतन भगत के नॉवेल पर बनी फिल्म में काम कर चुके हैं। चेतन की लव स्टोरी पर बनी फिल्म '2 स्टेट्स' में अर्जुन और आलिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
अर्जुन इस फिल्म के अलावा 'मुबारकां' की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीं श्रद्धा भी दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पर बन रही फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन