फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shoojit Sircar's football film based on 1911 match

1911 के अंग्रेजों और भारतीयों के फुटबॉल मुकाबले पर बनेगी फिल्म

Fri, 19 Aug 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 19 Aug 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
Shoojit Sircar's football film based on 1911 match

विक्की डोनर, मद्रास कैफे और पीकू जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक शुजित सरकार की अगली फिल्म देश की आजादी की लड़ाई की कहानी होगी। इससे पहले अटकलें लग रही थीं कि वह 1911 में भारतीयों और अंग्रेजों के बीच खेले गए एक फुटबॉल मैच पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबर थी कि इसे जॉन अब्राहम प्रोड्यूस करेंगे। मगर शुजित ने कहा कि ऐसा नहीं हो रहा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी अगली फिल्म का विषय देश का स्वतंत्रता संग्राम होगा और उसके तमाम घटनाक्रमों से जुड़ी एक फिल्म वह बनाएंगे। शुजित के अनुसार तैयारियां हो चुकी हैं और अगले साल मार्च-अप्रैल में शूटिंग शुरू करेंगे। फिलहाल उन्होंने यह राज रखा है कि फिल्म में कौन-कौन ऐक्टर होंगे।
विज्ञापन

 
शुजित ने इस बात को खारिज किया कि उनकी योजना विक्की डोनर का सीक्वल या स्पर्म डोनेशन के मुद्दे पर विक्की डोनर-2 बनाने की है। वैसे उन्होंने माना कि इस विषय पर हर महीने उनके पास एक न एक स्क्रिप्ट आ ही जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed