फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shloka Mehta and akash ambani announce their daughter name veda akash ambani neeta mukesh ambani

Akash Ambani: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने बेटी के नाम का किया खुलासा, पृथ्वी ने इस तरह किया बहन का वेलकम

Sat, 10 Jun 2023 12:37 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 10 Jun 2023 12:37 AM IST
सार

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी को कुछ दिनों पहले बेटी हुई थी। अब अंबानी फैमिली ने एक स्वीट मैसेज के साथ बेटी के नाम की अनाउंसमेंट कर दी है।

विज्ञापन
Shloka Mehta and akash ambani announce their daughter name veda akash ambani neeta mukesh ambani
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। दंपति ने अपनी नवजात बच्ची का नाम वेदा रखा है। 31 मई 2023 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी का जन्म हुआ था। इनका पहले से ही एक बेटा है, जिसका नाम पृथ्वी है।पृथ्वी का जन्म 2020 में हुआ था।

विज्ञापन

अंबानी परिवार ने एक कार्ड शेयर कर अपनी बेटी के नाम की घोषणा की। इस कार्ड को अंबानी अपडेट नाम के फैन पेज पर शेयर किया गया है। कार्ड में लिखा है- 'भगवान श्रीकृष्ण ओर धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से पृथ्वी अपनी छोटी बहन वेदा आकाश अंबानी की जन्म की घोषणा करता है।' इस कार्ड में अंबानी और मेहता परिवार के सदस्यों का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shloka Mehta and akash ambani announce their daughter name veda akash ambani neeta mukesh ambani
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट किए कार्ड में सबसे ज्यादा जोर पृथ्वी अंबानी के नाम पर दिया गया है, जिन्होंने अपनी छोटी बहन के नाम को अनाउंस किया है। वेदा का मतलब 'बहुत खूबसूरत' होता है। बता दें कि वेद और श्लोका (श्लोक) नाम का आपस में संबंध है। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।

विज्ञापन

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता मार्च 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। जिसमें राजनीति से लेकर फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। शादी में बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंचे थे। शाहरुख खान, गौरी खान, पूरा बच्चन परिवार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट समेत कई सितारे इस शादी में नजर आए थे। आपको बता दें कि कुछ समय पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी मां बनी थीं। उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें: वैरामुथु के खिलाफ लगाए गए शोषण के आरोपों पर बोलीं भुवना, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed