फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty Dance While Workout Ahead of International Dance Day video goes viral

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी पर चढ़ा डांस का खुमार, ठुमके लगा-लगाकर मजेदार अंदाज में किया वर्कआउट

Mon, 24 Apr 2023 10:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Apr 2023 10:52 AM IST
सार

शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह जिम में कसरत करती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Dance While Workout Ahead of International Dance Day video goes viral
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हर साल 29 अप्रैल का दिन अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। अभी वर्ल्ड डांस डे में कई दिन बाकी हैं, मगर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर अभी से इसका खुमार चढ़ गया है और वह पूरी तरह इसके जश्न में डूब गई हैं। खुद शिल्पा शेट्टी ने यह बात कही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें वह वर्कआउट करते-करते डांस करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Rapper Badshah: भोलेनाथ विवाद पर रैपर बादशाह ने मांगी माफी, बदले गए 'सनक' के पुराने लिरिक्स
विज्ञापन


वायरल हुआ वीडियो
शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह जिम में कसरत करती दिख रही हैं। मैट सेशन करते हुए शिल्पा शेट्टी अचानक डांस करने लगीं। मजेदार बात यह है कि वह एक्सरसाइज करते हुए डांस कर रही हैं और गजब का संतुलन साधे हुए हैं। इस मुश्किल काम को शिल्पा शेट्टी हंसते-हंसते बेहद मजेदार अंदाज में कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Remembering Murad: रामपुर से मिला शहर निकाला, अंग्रेजों ने किया सैल्यूट, रजा से जानिए मुराद के अनसुने किस्से

लिखा दिलचस्प कैप्शन
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन लिखा है, 'दुनियाभर में शनिवार को वर्ल्ड डांस डे सेलिब्रेट किया जाएगा, लेकिन मैं पूरे सप्ताह इसका जश्न मनाऊंगी। इसलिए, मैंने अपने वर्कआउट में फन एलीमेंट जोड़ने का फैसला किया है। यह वर्कआउट रुटीन कमर, पेट और एब्डॉमिनल की मांसपेशियों सहित पूरे शरीर के लिए शानदार है। मुझे यह इतना दिलचस्प लगा कि मैंने अपनी कोर ट्रेनिंग डे में आज इसे भी शामिल किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)



फैंस को किया प्रेरित
इतना ही नहीं, शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को भी इस अंदाज में वर्कआउट करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने लिखा है, 'आप कितनी बार रस्सी कूद सकते हैं? आप इसकी एक रीमिक्स रील बनाओ और इसमें मुझे टैग करना मत भूलना।' एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये बढ़िया है, डांस, एक्सरसाइज और रील। समय का सही उपयोग।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह! मोटिवेशन क्वीन।'
Deenanath Mangeshkar: लता दीदी के पिता ने दो सगी बहनों से की थी शादी, संगीत के साथ अभिनय से भी मिली प्रसिद्धि
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed