फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shekhar Kapur Takes on Dual Role in Istanbul Film Festival Chairman of the Jury and Film Educator

Shekhar Kapur: शेखर कपूर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल में निभाएंगे अहम भूमिका

Wed, 16 Apr 2025 03:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 16 Apr 2025 03:29 PM IST
सार

Istanbul Film Festival: मशहूर फिल्म निर्देशक और कहानीकार शेखर कपूर इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल से अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने वाले हैं। वह इस नए सफर के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर करके दी है
 

विज्ञापन
Shekhar Kapur Takes on Dual Role in Istanbul Film Festival Chairman of the Jury and Film Educator
शेखर कपूर ने इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल में हासिल की बड़ी उपलब्धि - फोटो : एक्स shekharkapur

विस्तार

अपने लंबे और शानदार करियर के अनुभव के साथ, शेखर कपूर सिनेमा के प्रति अपने गहरे प्यार और अनोखी नजर को इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल में बिखेरने वाले हैं। वह वहां पर अपनी प्रतिभा के जरिए लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल के जूरी अध्यक्ष और शिक्षक बने शेखर
शेखर कपूर इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल में जूरी के अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही शेखर इस्तांबुल के एक बड़े फिल्म स्कूल में पढ़ाएंगे, जहां वह नए फिल्म निर्माताओं को कहानी कहने, निर्देशन और रचनात्मकता के गुर सिखाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शेखर कपूर का एक्स पर पोस्ट
शेखर कपूर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक बोर्डिंग पास की टिकट का फोटो लगाया और लिखा, ''एक नए रोमांच की ओर.. इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष और फिल्म स्कूल में अध्यापन। अच्छा.. शिकायत तो नहीं कर सकता, है न? .. हमेशा कुछ रोमांचक होता है.. शायद एक नई शुरुआत?''

यह भी पढ़ें:
DeepVeer: दुआ के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे दीपिका-रणवीर सिंह, करोड़ों के आशियाने की पहली झलक आई सामने
 
 
विज्ञापन

बेहतरीन फिल्मों का किया है निर्देशन
'एलिजाबेथ', 'मिसेज इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले शेखर कपूर अब इस्तांबुल फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरेंगे। उनकी यह भूमिका उनके योगदान का सम्मान है, जो फेस्टिवल में एक वैश्विक दृष्टिकोण लाएगी। वह जल्द ही 'मासूम 2' का निर्देशन भी करेंगे।

यह भी पढ़ें:
Haunted 3D Sequel: विक्रम भट्ट ने की नई हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' की घोषणा, जानिए रिलीज डेट

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed