फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shekhar kapoor talk about upcoming film Masoom the next generation share emotional note

शेखर कपूर ने 'मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन' को लेकर कही यह बात, लिखा- 'नई पीढ़ी और खुशी के साथ बनेगी फिल्म'

Tue, 28 Oct 2025 01:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 28 Oct 2025 01:20 PM IST
सार

Masoom-The Next Generation: फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म 'मासूम' के सीक्वल को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया की 'मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन' की तैयारी के दौरान फिल्म निर्माण का आनंद खत्म हो गया है।

विज्ञापन
shekhar kapoor talk about upcoming film Masoom the next generation share emotional note
शेखर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' पर काम  कर रहे हैं। आज शेखर ने अपनी पोस्ट के जरिए फिल्म के बारे में कई बाते बताईं। जो उनकी 1983 की क्लासिकल फिल्म 'मासूम' का सीक्वल है।
विज्ञापन

शेखर कपूर का पोस्ट
शेखर कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की, यह तस्वीर उनकी फिल्म 'मासूम' के दौरान की है। शेखर ने अपनी फिल्म 'मासूम' के सीक्वल 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' के बारे में बात करते हुए एक लंबा नोट लिखा, 'वो अच्छे और खुशी भरे दिन, जब मैं 'मासूम' फिल्म बना रहा था। फिल्म बनाना सबके लिए बहुत खुशी की बात थी। वो खुशी आज भी फिल्म में दिखती है, भले ही वो पुरानी हो। इसलिए आज भी, इतने साल बाद, मैं कहीं जाता हूं तो लोग बिना 'मासूम' की बात किए नहीं रहते। ज्यादातर लोग इतने छोटे हैं कि फिल्म आई ही नहीं थी जब वो पैदा हुए। उन्होंने टीवी या यूट्यूब पर देखी है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shekhar kapur (@shekharkapur)


विज्ञापन
विज्ञापन

'मासूम' के सीक्वल को लेकर शेखर की राय
शेखर कपूर ने फिल्म 'मासूम' के सीक्वल 'मासूम द नेक्स्ट जेनरेशन' के बारे में बात करते हुए लिखा, 'अब मैं मासूम फिर बना रहा हूं- नई पीढ़ी के लिए। मैं वही फिल्म बनाने की खुशी फिर पाना चाहता हूं। लेकिन मुझे चिंता है, अभी मुंबई से लंबी यात्रा करके लौटा हूं। मेरे सारे फिल्ममेकर दोस्त फिल्म को 'काम' कहते हैं, खुशी की चीज नहीं। ज्यादातर लोग पैसे जुटाने में 'दखल' की बात करते हैं। मुझे ये बहुत अजीब लगता है।'
विज्ञापन

'मासूम' को लेकर शेखर की राय
शेखर कपूर ने अपनी फिल्म 'मासूम' को लेकर लिखा, ''मासूम' मेरी पहली फिल्म थी। मैंने किसी को असिस्ट नहीं किया, न कोई किताब पढ़ी। बस एक कहानी कहनी थी – जितनी अच्छी और आसान हो सके, उतनी कहनी थी। और जितनी सच्चाई से कह सकता था, उतनी कहनी थी...'

फिल्म इंडस्ट्री का सच
शेखर कपूर ने आगे लिखा, 'क्या सच है कि मुंबई की फिल्मों से सादगी, खुशी, सच्चाई और कहानी कहने जैसे शब्द गायब हो गए? क्या नई फंडिंग व्यवस्था ने रचनात्मकता के खिलाफ सिस्टम बना दिया... जहां एमबीए और मैनेजमेंट वाले लोग दखल देते हैं? ऐसे लोग जो भूल जाते हैं कि असली रचनात्मकता दिल की आवाज से आती है। सहज भाव से। अपनी अलग पहचान से...खैर... अब मैं खुद पता लगाने वाला हूं, ना? उम्मीद है मासूम – नई पीढ़ी, उसी खुशी के साथ बनेगी जो ऊपर की तस्वीर में दिख रही है।'

फिल्म 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' के बारे में
फिल्म 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' में शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, मनोज बाजपेयी, निथ्या मेनन और कावेरी कपूर नजर आएंगी। कावेरी कपूर निर्देशक शेखर कपूर की बेटी हैं। 

यह भी पढ़ें: 'द फैमिली मैन' के सीजन 3 को लेकर आई अहम जानकारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे श्रीकांत तिवारी की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed