फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehnaaz Gill Share View On Cosmetic Treatment

शहनाज गिल ने कॉस्मेटिक प्रोसिजर को लेकर रखी अपनी राय, बोलीं- ‘मुझे बढ़ती उम्र से डर नहीं लगता’

Sat, 01 Nov 2025 12:29 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 01 Nov 2025 12:29 AM IST
सार

Shehnaaz Gill View On Cosmetic Treatment: बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री कम उम्र के एक्टर्स भी अपने लुक को लेकर काफी कॉन्शस रहते हैं। इस वजह से कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करवाते हैं। इस ट्रीटमेंट काे लेकर शहनाज गिल अलग ही राय रखती हैं। 

विज्ञापन
Shehnaaz Gill Share View On Cosmetic Treatment
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम@shehnaazgill

विस्तार

‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल की हाल ही में एक पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ रिलीज हुईं। इस फिल्म के प्रमोशन में एक्ट्रेस अब भी व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट को लेकर अपना नजरिया सामने रखा। 

विज्ञापन

सही समय पर ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी
एएनआई से बात करते हुए शहनाज ने कहा, ‘अगर लड़कियां बढ़ती उम्र से डरती हैं तो कोई बात नहीं। आजकल कई तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं। आप इन्हें अपना सकती हैं, लेकिन प्लीज इन्हें सही समय पर करें। कई लड़कियां इन्हें जल्दी अपनाकर अपनी नेचुरल ब्यूटी को खराब कर लेती हैं। अभी तो मैं पूरी तरह से नेचुरल हूं लेकिन जरूरत पड़ने पर फ्यूचर में यह ट्रीटमेंट करा सकती हूं।’ 

विज्ञापन


शहनाज को नहीं लगता उम्र के बढ़ने से डर
शहनाज गिल आगे कहती हैं, ‘मुझे बढ़ती उम्र से डर नहीं लगता। मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है। इसका मतलब है कि हम इतने साल जी चुके हैं। यह एक बड़ी बात है और मुझे लगता है कि जिस दिन मुझे झुर्रियां पड़ने लगेंगी मैं और भी ज्यादा खूबसूरत महसूस करूंगी।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सेलेब्स, अवनीत कौर से लेकर हिना खान तक ने की शिरकत 

फिल्म ‘इस कुड़ी’ को लेकर उत्साहित शहनाज
अमरजीत सिंह सरोन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘इक कुड़ी’ 31 अक्टूबर को रिलीज हुई। इस पंजाबी फिल्म में वह लीड रोल कर रही हैं। हाल ही में इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में भी की गई।   


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed