Shehnaaz Gill New Show: शहनाज गिल ला रही हैं नया शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल', सितारों के साथ करेंगी गपशप
अपनी खुशमिजाजी के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल अपने नए शो 'देसी वाइब्स' से अब दर्शकों का मनोरंजन करने जा रही हैं। उन्होंने यह भी बता दिया है कि उनका पहला सेलिब्रिटी गेस्ट कौन होगा।
विस्तार
पंजाबी अभिनेत्री शहनाज गिल भले ही बॉलीवुड फिल्मों में न नजर आईं हों लेकिन शायद ही बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे तक कोई सितारा हो जो एक्ट्रेस को न जानता हो। शहनाज हमेशा ही किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक्ट्रेस अपना नया शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' लेकर आ रही हैं, जिसमें वह कई सितारों से गपशप करती दिखाई देंगी। शहनाज अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं, इसलिए उम्मीद है कि ये शो काफी मजेदार होने वाला है।
देसी वाइब्स में करेंगी सितारों से गुफ्तगू
जानकारी के मुताबिक, शहनाज गिल 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में अलग-अलग सेलिब्रिटी से बातचीत करती नजर आएंगी। इस समय वह अपने इस नए शो के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। वायरल भयानी पेज से साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने शो की जानकारी देते हुए कहती हैं कि राजकुमार राव उनके पहले गेस्ट होंगे। इस दौरान अभिनेता भी साथ में ही मौजूद थे और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' का भी प्रमोशन किया। यह फिल्म 11 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।
View this post on Instagram
'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं शहनाज
बात करें वर्क फ्रंट की तो शहनाज गिल जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। हालांकि एक्ट्रेस का किरदार क्या होगा, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म साल 2023 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।