फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shashi Shekhar Vempati appointed as CBFC Chairperson prasoon joshi will lead prasaar bharti

सीबीएफसी ने नए अध्यक्ष बने शशि शेखर वेम्पति, 9 साल अध्यक्ष रहे प्रसून जोशी को मिली नई जिम्मेदारी

Wed, 06 May 2026 09:22 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 06 May 2026 09:22 PM IST
सार

CBFC Announced New Chairperson : सीबीएफसी ने अपने बोर्ड की नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। इस बार शशि शेखर वेम्पति और प्रसून जोशी की नियुक्तियों को बदल कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 
 

विज्ञापन
Shashi Shekhar Vempati appointed as CBFC Chairperson prasoon joshi will lead prasaar bharti
शशि शेखर वेम्पति, प्रसून जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने अपने नए अध्यक्ष को चुन लिया है। अब बोर्ड के नवीन अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति होंगे। इसके साथ ही मशहूर गीतकार प्रसून जोशी को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन


कौन हैं सीबीएफसी के नए अध्यक्ष?
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी)  के नए अध्यक्ष अब शशि शेखर वेम्पति होगें। शशि ने 2017 में  प्रसार भारती का कार्यभार संभाला था। वहीं वो इतिहास में सबसे कम उम्र के ऐसे अधिकारी थे, जो कभी सिविल सर्वेंट नहीं रहे। वेम्पति ने अपनी शिक्षा आईआईटी बॉम्बे से पूरी की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में राज्यसभा टीवी के सीईओ की जिम्मेदारी भी संभाली थी। जिस वजह से उनका मीडिया को लेकर काफी अनुभव था। 
विज्ञापन

Shashi Shekhar Vempati appointed as CBFC Chairperson prasoon joshi will lead prasaar bharti
प्रसून जोशी - फोटो : एक्स
प्रसून जोशी को बोर्ड की कमान 
गीतकार-लेखक प्रसून जोशी इसके पहले भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती के अध्यक्ष थे। मगर अब उन्हें बोर्ड में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अब प्रसार भारती बोर्ड का नेतृत्व करेंगे। जोशी पहले ही मनोरंजन के क्षेत्र में काफी योगदान दे चुके हैं। उन्हें बधाई देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में श्री प्रसून जोशी जी की नियुक्ति पर मेरी हार्दिक बधाई। प्रसून जी एक रचनात्मक व्यक्ति हैं। जिन्हें विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा के क्षेत्र में विश्व स्तर पर सराहा जाता है, फिर भी उनका दिल स्पष्ट रूप से भारत के लिए धड़कता है।'

Salim Khan Health: अब कैसी है सलीम खान की तबीयत? कोमल नाहटा ने तस्वीर शेयर करके दी जानकारी

क्या है सीबीएफसी 
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन एक संस्था है जो प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है। यह फिल्मों को प्रदर्शन के लिए प्रमाणिक करती है। इसके साथ ही बोर्ड फिल्मों को 'U', 'UA', 'A' और 'S' जैसी रेटिंग्स देने का काम करती है। जिससे दर्शकों की आयु और फिल्म के कंटेंट की पुष्टि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed