{"_id":"5b4210a54f1c1b78468b55ae","slug":"shashank-khaitan-made-ishaan-khatter-dive-into-a-snake-infested-pool-in-dhadak","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सीन के चक्कर में जा सकती थी ईशान की जान, डायरेक्टर ने नहीं बताई थी यह बात ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सीन के चक्कर में जा सकती थी ईशान की जान, डायरेक्टर ने नहीं बताई थी यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Jul 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
ईशान खट्टर
ईशान खट्टर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म धड़क में नजर आने वाले हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले ही चर्चा में है। एक बार फिर फिल्म से जुड़ी एक ऐसी बात समाने आई है जिसके बारे में जानकर न सिर्फ दर्शक बल्कि खुद इसके स्टार कास्ट भी हैरान हैं।
विज्ञापन
हाल ही में इस फिल्म का नया गाना 'पहली बार' लॉन्च किया गया और दर्शकों ने भी इसे खूब पसंद किया है। इस खाने के दृश्य में ईशान तलाब में जंप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस जंप से पहले उन्हें इस बात की जानकारी होती कि जिस तालाब में वह कूद रहे हैं वहां एक दो नहीं बल्कि कई सांप हैं तो शायद वह ऐसी गलती नहीं कर पाते।
विज्ञापन
फिल्म के डायरेक्टर शशांक ने बताया कि इस तालाब की गहराई 80 फीट से ज्यादा थी, वहीं सीढ़ियों की चौड़ाई मात्र 4 फीट। ऊपर से ईशान को ऊंचाई का भी डर था। लेकिन जब ईशान को पता लगा कि इस तालाब में कई सांप हैं तो वह हैरान रह जाते हैं। यहां तक की गाने में जाह्नवी भी तालाब की सीढ़ियों पर बैठी हुई नजर आती हैं। बता दें कि यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन