फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sharvari Wagh opens up on her fan girl moment with Madhuri Dixit says she has grown up watching her films

Sharvari Wagh: माधुरी दीक्षित की जबर्दस्त फैन हैं शारवरी वाघ, एक्ट्रेस से मुलाकात के बाद बोलीं- सपना सच हुआ

Mon, 06 Nov 2023 01:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Nov 2023 01:59 PM IST
सार

शारवरी ने कहा कि माधुरी दीक्षित परफेक्ट बॉलीवुड हीरोइन का एक उदाहरण हैं। वह उनकी फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हैं।

विज्ञापन
Sharvari Wagh opens up on her fan girl moment with Madhuri Dixit says she has grown up watching her films
शारवरी वाघ-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के चाहने वालों की कमी नहीं है। कोई उनके अभिनय का दीवाना है तो कोई खूबसूरती और डांस का। माधुरी दीक्षित की फैन लिस्ट में शारवरी वाघ का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री शारवरी वाघ पहली बार यश राज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' में नजर आईं थीं। वह बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। हाल ही में शारवरी की मुलाकात माधुरी दीक्षित से हुई। शारवरी ने माधुरी दीक्षित की दिल खोलकर तारीफ की और साथ ही बताया कि वह बचपन से उनकी जबर्दस्त फैन रही हैं।

विज्ञापन


ऐसा रहा माधुरी से मुलाकात का अनुभव
इवेंट के दौरान शारवरी को माधुरी दीक्षित के साथ बैठने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि वह बचपन से माधुरी दीक्षित की फैन रही हैं और उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हैं। वह उन्हें अपना आदर्श मानती हैं। इतना ही नहीं, माधुरी दीक्षित के डांस से प्रभावित होकर ही उन्होंने अपनी कथक क्लास शुरू की थीं। शारवरी ने हाल ही में इवेंट में माधुरी दीक्षित से मुलाकात का अनुभव बताया।
विज्ञापन

Tiger 3 Advance Booking: दिल्ली एनसीआर ने मुंबई को पछाड़ा, इन शहरों में हो रही ‘टाइगर 3’ की ताबड़तोड़ बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलीं- ऐसा लगा सपना सच हुआ 
शारवरी ने कहा कि माधुरी दीक्षित परफेक्ट बॉलीवुड हीरोइन का एक उदाहरण हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हैं और मैंने उनकी सभी फिल्में देखीं। मैं फिल्में देखने के बाद जब घर लौटती तो उनके गानों पर किए गए डांस के हर स्टेप को करने की कोशिश करती थी'। शारवरी ने कहा कि जब उन्हें इवेंट में माधुरी दीक्षित के साथ बैठने का मौका मिला तो यह उनके लिए एक सपना सच होने जैसा था। सबसे मजेदार रहा मराठी में बात करना।
The Railway Men: द रेलवे मेन का ट्रेलर रिलीज, रूह कंपा देगी भोपाल गैस त्रासदी की कहानी, शिव रवैल ने किया कमाल

रह चुकी हैं असिस्टेंट डायरेक्टर
शारवरी का कहना है कि माधुरी दीक्षित से सीखने के लिए काफी कुछ है। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने काफी हिम्मत जुटाकर उनसे सेल्फी के लिए कहा। मेरे हाथ कांप रहे थे, हालांकि मैं मुस्कुरा रही थी'। बता दें कि शारवरी अभिनय की दुनिया में आने से पहले 'प्यार का पंचनामा', 'बाजीराव मस्तानी', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं।
Bigbang G-Dragon: नशीली दवा मामले में पुलिस पूछताछ के लिए पहुंचे जी-ड्रैगन, मीडिया से रूबरू होकर दिया ये बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed