{"_id":"ea8adf3a3b8c6a7a74230fcc8213e6af","slug":"sharukh-khan-will-do-dyan-chandra-s-bio-pick-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानचंद बनेंगे शाहरुख खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ध्यानचंद बनेंगे शाहरुख खान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'चक दे इंडिया' में हॉकी कोच की शानदार भूमिका निभाने के बाद शाहरुख खान को लंबे समय से ऐसी भूमिकाएं निभाने को नहीं मिलीं। अब एक सुनहरा मौका किंग खान के पास आया है।
विज्ञापन
हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। खबर है कि शाहरुख को इसके लिए अप्रोच किया गया है। शाहरुख ने मीडिया को बताया है कि स्टूडेंट लाइफ से ही वह हॉकी के खेल से प्यार रहा है। उन्होंने बताया कि ध्यानचंद जी की भूमिका के लिए उनको एक ऑफर मिला है।
विज्ञापन
वैसे शाहरुख ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया है कि कौन इस बायोपिक को बना रहा है और किसने उनको ऑफर दिया है। लेकिन खबरें है कि मनमोहन शेट्टी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
अगर ये सही है तो चक दे इंडिया के बाद शाहरुख एक बार फिर हॉकी हाथ में लेकर धमाल कर सकते हैं क्योंकि इस रोल में डूब जाने के लिए किंग खान को 'चक दे इंडिया' कि मेहनत से आगे जाना पड़ेगा और वह ये काम आसानी से कर पाएंगे।