फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sharmila Tagore Manoj Bajpayee Gulmohar to be screened at Indian Film Festival Stuttgart Germany

Gulmohar: जर्मनी में भारतीय फिल्म महोत्सव में होगी 'गुलमोहर' की स्क्रीनिंग, निर्देशक की खुशी का ठिकाना नहीं

Fri, 23 Jun 2023 05:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Jun 2023 05:41 PM IST
सार

राहुल वी चिटेला ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। अब फेस्टिवल में फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Sharmila Tagore Manoj Bajpayee Gulmohar to be screened at Indian Film Festival Stuttgart Germany
गुलमोहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' इस साल मार्च में रिलीज हुई थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। साथ ही क्रिटिक्स ने भी फिल्म को काफी सराहा। इस फिल्म में बत्रा परिवार की कहानी को दिखाया गया। दिलचस्प बात यह है कि एक लंबे अरसे बाद शर्मिला टैगोर ने इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में वापसी की। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी आ रही है। अब जर्मनी के स्टटगार्ट में भारतीय फिल्म महोत्सव में इसकी स्क्रीनिंग होगी। 

विज्ञापन


निर्देशक ने कही यह बात
राहुल वी चिटेला ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। अब फेस्टिवल में फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। राहुल का कहना है, 'मैं बहुत खुश हूं कि 'गुलमोहर' को स्टटगार्ट के प्रतिष्ठित इंडयिन फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। मेरी पिछली फिल्म 'आजाद' ने 2017 में इस फेस्टिवल में बेस्ट शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीता था। अब 'गुलमोहर' जैसी खास फिल्म के साथ इस फेस्टिवल में वापसी बहुत उत्साहित करने वाली बात है।'
विज्ञापन

Gulmohar Movie Review: मौसम ए गुल को हंसाने की कोशिश करते मनोज बाजपेयी, शर्मिला टैगोर और सिमरन का
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर के दर्शकों ने दिया प्यार
निर्देशक ने आगे कहा, 'इस फिल्म को दुनिया के हर कोने से मिल रहे प्यार और तीराफों को देखकर मन गदगद है। परिवार और घर की कहानी पर बनी इस इस फिल्म से दुनियाभर के दर्शकों को इतनी गहराई से जुड़ते देखना वाकई खुशी की बात है'। राहुल वी चिटेला ने कहा कि बीते महीने न्यूयॉर्क में 'गुलमोहर' की स्क्रीनिंग थी और अब जुलाई में स्टटगार्ट और बर्लिन में होने जा रही है। 
प्रयोग वही कर सकता है जिसको कल की चिंता नहीं, मैं जो भी हूं बैरी जॉन की वजह से हूं

ये सितारे भी आए नजर
बता दें कि यह फिल्म 3 मार्च 2023 को रिलीज हुई थी। शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी के अलावा इस फिल्म में सिमरन, सूरज शर्मा, कावेरी सेठ, उत्सवी झा, जतिन गोस्वामी, चंदन रॉय और अमोल पालेकर जैसे सितारों ने भी अहम रोल अदा किया।
हिंदी सिनेमा से दूर हो जाएंगे 'सरदार खान'? आखिर क्या है मनोज बाजपेयी का रिटायरमेंट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed