फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shakti Arora shares shocking updates as a python is spotted on sets of ghum hai kisikey pyaar meiin

Shakti Arora: 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर दिखा बड़ा अजगर, शक्ति अरोड़ा ने शेयर किया वीडियो

Mon, 10 Jul 2023 09:42 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 10 Jul 2023 09:42 AM IST
सार

 गुम है किसी के प्यार में शो में शक्ति अरोरा की अहम भूमिका है। इस शो को फैंस काफी पसंद करते है। अब इस शो को सेट पर एक वाकया घटित हुआ है। इसके चलते सभी डर गए है।

विज्ञापन
Shakti Arora shares shocking updates as a python is spotted on sets of ghum hai kisikey pyaar meiin
शक्ति अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शक्ति अरोड़ा इन दिनों अपने नए शो और किरदार के लिए चर्चा में बने हुए हैं। 'कुंडली भाग्य' के बाद अब एक्टर को 'गुम है किसी के प्यार में' लीड रोल में देख सकते हैं। जनरेशन लीप के बाद शक्ति को हाल ही में गुम है किसी के प्यार में में ईशान के रोल के लिए चुना गया है। शो में ईशान की भूमिका में लोग उन्हें कापी पसंद कर रहे हैं। हालही में शक्ति अरोरा ने इस बात की जानकारी दी है कि टीवी शो के सेट पर एक अजगर निकला है। उन्होंने अजगर से जुड़ी एक खतरनाक जानकारी भी दी है।

विज्ञापन

शक्ति अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए एक चौंका देने वाला वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में, 'गुम है किसी के प्यार में' के एक्टर ने शो के सेट पर एक अजगर के देखे जाने की चौंकाने वाली झलक शेयर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shakti Arora shares shocking updates as a python is spotted on sets of ghum hai kisikey pyaar meiin
अजगर - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में दिख रहा है कि सांप पकड़ने वाला अजगर को पकड़े हुए है, जिसे वह किसी और को चोट न पहुंचा सके। इस वीडियो को शेयर करते हुए, शक्ति ने अजगर के बारे में एक चौंकाने वाला अपडेट कैप्शन में बताया, 'इस अजगर को आज 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर पकड़ा गया और सांप पकड़ने वाले ने कहा कि उसने कम से कम 150 अंडे दिए हैं, चिंता मत करो इसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।'

विज्ञापन

तो वहीं लीप के बाद शो की कहानी सवी (भाविका शर्मा), ईशान (शक्ति अरोड़ा) और रीवा (सुमित सिंह) के इर्द-गिर्द घूम रही है। शो में दूसरी ओर, सवि अपने माता-पिता के आईपीएस अधिकारी बनने के सपने को पूरा करना चाहती है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करती है। भाविका, ईशान और सुमित के साथ, मानसी साल्वी, इंद्रनील भट्टाचार्य, वैशाली ठक्कर और पारस मदान को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें:  करण ने विक्की कौशल संग फिर मिलाया हाथ, 'लस्ट स्टोरी' के बाद अब बड़े पर्दे पर इस दिन होगा धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed