फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan shoots underwater for Zero in New York

'जीरो' में हीरो बनने के लिए इतना कुछ कर रहे हैं शाहरुख खान, जानकर फैंस भी हो जाएंगे हैरान

Thu, 05 Jul 2018 12:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan shoots underwater for Zero in New York
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इस समय 'जीरो' की शूटिंग न्यूयॉर्क में चल रही है। इस बीच शूटिंग के सेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहरुख इस फिल्म की शूटिंग पर काफी मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार डीएनए की खबर के अनुसार शाहरुख ने फिल्म में पानी के अंदर भी कुछ सीन किए हैं। जिसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। खबरों की मानें तो इस सीन को करने के लिए शाहरुख ने पानी के अंदर कई खतरनाक किस्सों पर शूटिंग की हैं। पता हो कि बीते दिनों 'जीरो' का दूसरा टीजर रिलीज हुआ। दूसरे टीजर में शाहरुख खान के साथ सलमान खान भी नजर आए हैं। टीजर में बॉलीवुड के दोनों खान की काफी बेहतरीन कैमिस्ट्री देखने को मिली। 1 मिनट 21 सेंकेड का यह टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया था।
विज्ञापन


आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' की निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का अब तक टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें शाहरुख एक बोने का किरदार कर रहे हैं। 'जीरो' के 21 दिसंबर को रिलीज होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed